Move to Jagran APP

अब मनोज कुमार बनाएंगे आर्यभट्ट पर फिल्‍म

मनोज कुमार ने अब गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। इसकी कास्टिंग जल्द शुरू की जाएगी। बतौर निर्देशक 'उपकार' उनकी पहली फिल्म थी।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 07 Mar 2016 07:14 AM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2016 07:55 AM (IST)
अब मनोज कुमार बनाएंगे आर्यभट्ट पर फिल्‍म

मुंबई। मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने अब गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। इसकी कास्टिंग जल्द शुरू की जाएगी। मनोज कुमार को हाल में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड देने की घोषणा की गई है।

loksabha election banner

मनोज कुमार ने कहा, 'मैं निर्देशक के तौर पर जल्द वापसी करने जा रहा हूं। मैं आर्यभट्ट पर फिल्म बनाने में जुटा हूं। इस फिल्म से दर्शकों को आर्यभट्ट के योगदान के बारे में बताया जाएगा। इसकी कहानी बहुत दिलचस्प है।'

सलमान खान को देख इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की थम जामी हैं सांसें

उन्होंने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। जटिल विषय होने के चलते इसकी स्क्रिप्ट पर पिछले तीन वर्षों से काम किया जा रहा है। वह इसमें नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं। इसलिए कास्टिंग का काम उन्होंने नमित कपूर को सौंपा है।

मनोज कुमार ने 1967 में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। बतौर निर्देशक 'उपकार' उनकी पहली फिल्म थी। मनोज कुमार ने इसके अलावा 'पूरब और पश्चिम', और 'क्रांति' जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

न्यूयॉर्क में हॉट डॉग का मजा लेती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.