विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चांद सी महबूबा... एक गाने ने Manoj Kumar की फिल्म को करा दिया था हिट, वसूली थी इतनी फीस

Published: Thu, 19 Dec 2024 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2024 05:06 PM (IST)

मनोज कुमार (Manoj Kumar) फिल्म इंडस्ट्री के उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंंने 4 दशक तक सिनेमा पर ...और पढ़ें

मनोज कुमार का चांद सी महबूबा गाना (फोटो क्रेडिट- जागरण)
मनोज कुमार का चांद सी महबूबा गाना (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. मनोज कुमार का फेमस गाना चांद सी महबूबा
  2. 59 साल पहले रिलीज हुआ था ये गीत
  3. फिल्म को हिट कराने में कारगर हुआ था साबित

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1950 के दशक के बाद हिंदी सिनेमा बड़ी तेजी के साथ बदला। सुनील दत्त और राज कपूर (Raj Kapoor) जैसे अभिनेताओं ने बतौर अभिनेता अपने वर्चस्व बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन इनके बीच मनोज कुमार का नाम एक ऐसा शख्स आया, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग और फिल्ममेकिंग के हरफनमौला हुनर संवारा। 

मनोज कुमार (Manoj Kumar) सिनेमा जगत के लेजेंड एक्टर में एक हैं। करीब 40 साल तक उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी सेवाएं दी हैं। आज इस लेख में उनके कल्ट सॉन्ग चांद सी महबूबा (Chand Si Mehbooba Song) के बारे में जिक्र किया जाएगा। कैसे ये गीत उनकी फिल्म हिमालय की गोद के लिए वरदान साबित हुआ। 

चांद सी महबूबा का किस्सा

1965 में निर्देशक विजय भट्ट के निर्देशन में फिल्म हिमालय की गोद को रिलीज किया गया था। विजय के साथ मनोज कुमार की ये दूसरी फिल्म थी। इससे पहले वह इनके साथ 1962 में आई मूवी हरियाली और रास्ता में काम कर चुके थे। मनोज के साथ फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा अहम भूमिका में नजर आई।

ये भी पढ़ें- Manoj Kumar के खिलाफ था एक बड़ा तबका, 52 साल पुरानी फिल्म की असफलता पर उठाई थी आवाज

फोटो क्रेडिट- IMDB

इस मूवी से अधिक लोकप्रियता इसके गाने चांद सी महबूबा को मिली और 59 साल बाद आज भी लोग इससे सुनना पसंद करते हैं। गायक मुकेश की जादुई आवाज में ये गीत दिल को सुकून पहुंचाता है। सिनेमा के फनकार आनंद बख्शी की कलम से इस गाने की लाइनें निकलीं, जबकि कल्याण जी और आनंद जी को जोड़ी ने अपने संगीत से चांद सी महबूबा को अमर कर दिया।

फोटो क्रेडिट- IMDB

फिल्म की शानदार कहानी और स्टार कास्ट की अदाकारी के अलावा इस सॉन्ग ने हिमालय की गोद को हिट कराने में अहम भूमिका अदा की थी। इस गाने को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का कल्ट गीत माना जाता है। 

मनोज ने ली थी इतनी फीस

फिल्म हिमालय की गोद बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। लेकिन आपको ये जानकारी हैरानी होगी इस फिल्म को करने के लिए मनोज कुमार ने बहुत कम फीस ली थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हरियाली का रास्ता के दौरान मनोज ने प्रकाश पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के साथ अगली मूवी 11 हजार रुपये में करने का वादा किया था।

फोटो क्रेडिट- IMDB

तब वह इतने बड़े स्टार्स नहीं थे, लेकिन जब हिमालय की गोद आई तब तक मनोज कुमार का स्टारडम काफी बढ़ गया। हालांकि, इसके बावजूद मनोज ने अपना वचन याद रखते हुए 11 हजार रुपये में विजय भट्ट की हिमालय की गोद में काम किया था।  मालूम हो कि 1965 में इस मूवी फिल्मफेयर का बेस्ट मूवी का अवॉर्ड भी मिला था।

ये भी पढ़ें- 96 हफ्तों तक थिएटर में चली थी मनोज कुमार की Kranti, 43 साल पहले कमा डाले थे 10 करोड़