विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manoj Bajpayee Birthday: 50 साल के हुए मनोज बाजपेयी, कभी मुंबई छोड़ने को हो गए थे मजबूर

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 23 Apr 2019 08:17 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 08:42 AM (IST)

23 अप्रैल को एक्टर मनोज वाजपेयी का बर्थडे Manoj Bajpayee Birthday होता है। इस साल वो 50 वर्ष के हो रहे हैं!

Manoj Bajpayee Birthday: 50 साल के हुए मनोज बाजपेयी, कभी मुंबई छोड़ने को हो गए थे मजबूर
Manoj Bajpayee Birthday: 50 साल के हुए मनोज बाजपेयी, कभी मुंबई छोड़ने को हो गए थे मजबूर

मुंबई। 23 अप्रैल को एक्टर मनोज मनोज बाजपेयी का बर्थडे Manoj Bajpayee Birthday होता है। इस साल वो 50 वर्ष के हो रहे हैं! इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। पर, क्या आप जानते हैं मनोज असफलता से निराश होकर कई बार मुंबई छोड़ने का मन तक बना चुके थे? मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वो कई बार मुंबई छोड़ने का मन बना चुके थे, पर उनकी वाइफ शबाना ने उन्हें रोक लिया।

एक समय था जब मनोज फ़िल्मों से लगभग गायब ही हो गए थे। इस मुश्किल दौर पर बात करते हुए मनोज बताते हैं कि वो अच्छा काम ना मिलने कि वजह से मुंबई छोड़ दिल्ली शिफ्ट होने का मन बना चुके थे लेकिन, उनकी बीवी ने रोक लिया। मनोज ने जागरण डॉट कॉम से बात करते हुए इस बाबत कहा कि "लगभग दस साल पहले मेरी एक फ़िल्म आयी थी '1971' जिसे दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। इस फ़िल्म को ठीक से डिस्ट्रीब्यूट नहीं किया गया था और लोग इस फ़िल्म को नहीं देख पाए। फ़िल्म ना चलने का दुःख मुझे आज भी होता है। बस इसी फ़िल्म के बाद मेरे पास ऑफर आने कम हो गए। जो आये भी वो मन के नहीं थे।"

यह भी पढ़ें: शादी की सालगिरह मना कर मुंबई लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या, बेटी आराध्या भी साथ, देखें तस्वीरें

मनोज कहते है "इसी समय मेरे कंधे में प्रॉब्लम हो गयी और मैं कोई काम नहीं कर पा रहा था। मैंने 'स्वामी', 'दस तोला', 'मनी है तो हनी है' जैसी फ़िल्में की लेकिन, मज़ा नहीं आ रहा था। मेरा मन बार-बार हो रहा था कि मैं वापस थियेटर करने दिल्ली लौट जाऊं। लेकिन, मेरी बीवी शबाना, दिल्ली वाली है तो एक औरत होने के नाते वो दिल्ली से दूर भागती हैं और उसी ने मुझे बार-बार मुंबई में ये दिलासा देते हुए रोका कि चिंता मत करो, अच्छी फ़िल्मों के ऑफर भी आयेगें।"

मनोज बताते हैं कि जैसे ही उन्हें प्रकाश झा की रणबीर और कटरीना स्टारर फ़िल्म 'राजनीति' मिली उसके बाद से उनकी ज़िन्दगी पटरी पर आ गई और उसके बाद धीरे-धीरे सब ठीक होने लगा। गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण के पास के एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वो पांच भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। मनोज ने अपने स्ट्रगलिग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है। उसके बाद लगभग 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी की। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। दोनों की एक बेटी भी है।

फ़िल्मों के अलावा मनोज बाजपेयी ने कई यादगार और बेहतरीन शॉर्ट फ़िल्मों में भी काम किया है! ‘कीर्ति’ शॉर्ट फ़िल्म में मनोज बाजपेयी नजर आए हैं राधिका आप्‍टे और नेहा शर्मा के साथ नज़र आये। इनकी ये शॉर्ट फ़िल्म काफी कॉन्‍ट्रोवर्सी में रही थी। इसके बावजूद लोगों ने इसको खूब पसंद किया। ‘आउच’ मनोज बाजपेयी की इस शॉर्ट फ़िल्म को अगर आपने नहीं देखा है तो समझो कुछ भी नहीं देखा! नीरज पांडेय निर्देशित इस शॉर्ट फ़िल्म में मनोज बाजपेयी नज़र आये हैं पूजा चोपड़ा के साथ।

मनोज बाजपेयी स्‍टारर शॉर्ट फ़िल्म ‘तांडव’ में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसे आपने सोचा भी नहीं होगा। फ़िल्म में आपको मनोज बाजपेयी की एक्‍टिंग का बेजोड़ कारनामा देखने को मिलेगा। फ़िल्म को निर्देशित किया है देवाशीष माखिजा ने। मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन पर फ़िल्माई गई शॉर्ट फ़िल्म ‘जय हिन्द’ भी आपको चंद शब्‍दों में बहुत कुछ बता जाएगी। मनोज शॉर्ट फ़िल्मों से भी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं!