'मैड इन इंडिया' को एक और झटका, शो के होस्ट लेंगे विदाई
सुनील ग्रोवर उर्फ चुटकी का शो 'मैड इन इंडिया' पहले से कई तरह की परेशानी का सामना कर रहा है। जल्द ही शो को एक और झटका मिलने वाला है। खबर है कि शो के होस्ट मनीष पॉल शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। वैसे मनीष ने बहुत पहले ही इसके संकेत दे दिए थे।
मुंबई। सुनील ग्रोवर उर्फ चुटकी का शो 'मैड इन इंडिया' पहले से कई तरह की परेशानी का सामना कर रहा है। जल्द ही शो को एक और झटका मिलने वाला है। खबर है कि शो के होस्ट मनीष पॉल शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। वैसे मनीष ने बहुत पहले ही इसके संकेत दे दिए थे।
पढ़ें : मैड इन इंडिया को ये झटका
सूत्रों ने बताया कि शो के साथ मनीष का कॉन्ट्रेक्ट 31 मार्च को खत्म हो रहा है। मनीष ने शो के साथ 26 एपिसोड का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। जिसकी अवधि समाप्त होने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि मनीष शो की स्क्रिप्टिंग से खुश नहीं थे। वे जैसा चाहते थे, शो किसी भी रूप में वैसा नहीं चल रहा था।
पढ़ें : एंकरिंग के साथ ये भी करते हैं मनीष पॉल
चर्चा है कि शो की टीवी रेटिंग और लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है। उनके और प्रोडक्शन टीम के बीच कई बातों पर मतभेद थे, जिसके बाद मनीष ने शो को अलविदा कहना ही बेहतर समझा।
खबर ये भी है कि मनीष ने फिल्म साइन कर ली है और अब वे उसकी ही शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। देखते हैं सुनील ग्रोवर मनीष की जगह किससे अपने शो की होस्टिंग कराएंगे।