'मलंग' के गाने 'हमराह' का टीजर जारी, दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर को देखिए शानदार अंदाज में
Malang Song Humraah Teaser Release फिल्म मलंग 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
नई दिल्ली जेएनएनl फिल्म कलाकार दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की अगली फिल्म 'मलंग' की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म के ट्रेलर को सभी ने पसंद किया है। इसके बाद निर्माताओं ने फिल्म 'मलंग' का टाइटल ट्रैक और 'चल घर चलें' रिलीज किया,जिसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फिल्म के निर्माता 'हमराह' नामक तीसरे गाने को रिलीज करने वाले हैं।
हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का टीजर ड्रॉप किया है। इसने दोनों को शानदार अंदाज में देखा जा सकता है। उन्होंने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'हर रास्ता जो उन्होंने लिया, वह उन्हें केवल करीब ले आया... कल सांग आउट होगाl फिल्म 'मलंग' 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मलंग के अलावा दिशा सलमान खान के साथ फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित यह ईद 2020 को रिलीज होगी। वह 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ भी दिखाई देंगीl इस फिल्म में वह अभिषेक बच्चन के सुपरहिट गाने 'दस बहाने' में भी नजर आएंगी।
दिशा पाटनी इसके पहले सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आ चुकी हैंl दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैंl वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बिकिनी फोटो शेयर करते हैंl जोकि बहुत वायरल भी होते हैंl दिशा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैl
वह कई मौकों पर अपनी शानदार तस्वीरें भी शेयर करती हैl जोकि वायरल भी होते हैंl दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के बीच अफेयर की बात कही जाती थीl हालांकि बाद में दोनों के बीच में ब्रेकअप की खबरें भी आईl हालांकि उन्होंने कभी भी इसे स्वीकार नहीं कियाl दोनों अब भी बहुत अच्छे दोस्त हैंl