Malang Movie First Look : सिरहन पैदा करता बीस्ट जैसा आदित्य राय कपूर का लुक... अनिल कपूर और दिशा पटानी भी लगे लाजवाब
Malang Movie First Look आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी ने हाल में मलंग की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है और यह एक रोमांटिक थ्रिलर है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Malang Movie First Look : आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी ने हाल में मलंग की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है और यह एक रोमांटिक थ्रिलर है। कुछ महीने पहले दिशा पाटनी और आदित्य राय कपूर ने अपने फैंस के लिए इस फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं। उस तस्वीर में दिशा और आदित्य ने डाइविंग सूट पहन रखा था।
आज मलंग का पहला पोस्टर आया है। इसमें आदित्य राय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर का पहला लुक सामने आया है। यह पोस्टर काफी रोमांचक लग रहा है और इसने मलंग को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। पोस्टर में आदित्य शर्टलेस हैं और अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। वह किसी बीस्ट की तरह लग रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, अनलिस द मैडनेस। कुणाल खेमू ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर यह पोस्टर शेयर किया है। इस ट्वीट में लिखा है, प्यार सच्चा होता है, इसलिए नफरत भी सच्ची होती है। फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को आएगा।
अंडरवाटर किसिंग सीट
मलंग में एक अंडर वाटर किसिंग सीन है। हाल में आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी ने इस सीक्वेंस को शूट किया। इस सीन के लिए दोनों को कई मिनट तक पानी के भीतर रहना पड़ा था। यहां तक की उन्हें अंडरवाटर ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी, जिससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ सके। इस फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी हैं। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं वेलेंटाइन वीक में ही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव आजकल 2 भी रिलीज होगी।