Malaika Arora ने स्वीमिंग पूल में करवाया ऐसा फोटोशूट, सोशल मीडिया पर छाईं PHOTOS
Malaika Arora Swimsuit PhotoShoot Viral मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वीमिंग पूल के अंदर की दो फोटो शेयर की हैं जो वायरल हो गई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी जो भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं वो वायरल हो जाती हैं। अब उनकी स्वीमिंग पूल की दो फोटोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वीमिंग पूल के अंदर की दो फोटो शेयर की हैं जिनमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं। शेयर की गई इन दो फोटोज में से पहली तस्वीर में वो रेड स्विमवेयर (मोनोकनी) में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर का स्विमवियर पहना हुआ है।
फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है ‘SUMMER IS HERE ..’। मलाइका के इस कैप्शन से ही समझ आ रहा है कि पूल में वो कितने रिलैक्स मूड में हैं। वहीं इससे पहले मलाइका अपने मालवीद के फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में बनी हुई थीं। कहा जा रहा था कि मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ मलादीव छुट्टियां मनाने गई हैं। हालांकि उस दौरान दोनों की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन मालदीव से लौटते वक्त अर्जुन कपूर को एयरपोर्ट पर उनके साथ देखा गया था। वहीं मलाइका के वापस आने के बाद अर्जुन कपूर ने भी मालदीव के अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों साथ ही थे।
बता दें कि मलाइक और अर्जुन के लव अफेयर को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। बीच में तो ये खबर भी सामने आई थी कि दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों का खंडन किया। वहीं अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर ने भी शादी की खबरों को अफवाह करार दिया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 19 अप्रैल को शादी करने वाले हैं।
Here’s to you Maldives... To many more Sunsets & Selfies... #paradiseisland #holidayvibes