Malaika Arora ने Arjun Kapoor के Birthday पर कर दिया प्यार का इजहार?
Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ अपनी फोटो को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया हैंl दोनों एक लंबे समय से रिश्ते में है लेकिन इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकारा नहीं हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता Arjun Kapoor के साथ फोटो शेयर किया हैl गौरतलब है कि यह पहली बार है, जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी फोटो को इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैl
फोटो शेयर करने के साथ मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में अर्जुन कपूर को प्यार भी दिया हैंl
View this post on Instagram
Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों एक लंबे समय से एक दूसरे को पसंद करते है लेकिन दोनों के कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया थाl इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि अर्जुन कपूर के कारण ही मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ थाl अरबाज खान के साथ मलाइका अरोड़ा का रिश्ता बचाने के लिए सलमान खान ने भरसक प्रयत्न भी किए थे लेकिन मलाइका अरोड़ा अरबाज खान को तलाक देने का मन बना चुकी थीl
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का विधिवत तलाक हुआ और दोनों के रास्ते अलग हो गयेl इसके बाद अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ खुलकर अर्जुन कपूर को देखा जाने लगाl अर्जुन कपूर ने कभी भी मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन जिस प्रकार वह मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे नजर आते थेl
यह भी पढ़ें: Sushmita Sen ने बॉयफ्रेंड Rohman Shawl को Instagram पर किया अनफॉलो, हो गया ब्रेकअप?
उससे फ़िल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा आम हो गई थी कि दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए है और अपने रिश्ते को कभी भी सार्वजनिक कर सकते हैंl अर्जुन कपूर को जन्मदिन का तोहफा देते हुए मलाइका अरोड़ा ने फोटो शेयर कर अब उनके रिश्ते को भी सार्वजनिक कर दिया हैंl
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप