Move to Jagran APP

Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वादियों के बीच से तस्वीर, साथ में दिखे तैमूर और करीना कपूर

Malaika Arora Photos अभी सैफ अली खान अर्जुन कपूर फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए यहां आए हुए हैं। इनके साथ करीना कपूर तैमूर अली खान और मलाइका भी धर्मशाला ही आ गई हैं। अभी सभी लोग यहां मस्ती कर रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 11:17 AM (IST)
Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वादियों के बीच से तस्वीर, साथ में दिखे तैमूर और करीना कपूर
मलाइका अरोड़ा के साथ तैमूर और करीना कपूर

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद हुए अनलॉक में अब जनजीवन पटरी पर आ रहा है। फिल्मी हस्तियां भी लंबे समय तक घर में रहने के बाद शूटिंग कार्य में लग गई हैं और छुट्टियां एंजॉय करने बाहर निकली हैं। इन दिनों, कई सेलेब्स भारत के बाहर घूमने गए हैं तो कई स्टार्स भारत में ही घूम रहे हैं। इसी बीच, करीना कपूर अपनी फैमिली और अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ धर्मशाला में मजे कर रहे हैं। अभी सैफ अली खान, अर्जुन कपूर फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए यहां आए हुए हैं।

loksabha election banner

इनके साथ करीना कपूर, तैमूर अली खान और मलाइका भी धर्मशाला ही आ गई हैं। अभी सभी लोग यहां मस्ती कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि इन लोगों ने साथ में ही हिमाचल में दिवाली सेलिब्रेट की है। अब इन लोगों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें दिख रहा है कि ये लोग काफी मजे कर रहे हैं। इसी बीच, मलाइका अरोड़ा ने तैमूर की एक फोटो भी शेयर की है। वैसे इस फोटो में तैमूर के साथ मम्मी करीना कपूर और खुद मलाइका नज़र आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

फोटो में सभी सर्दियों की धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “पहाड़ों का आनंद”। इसके साथ ही उन्होंने करीना कपूर खान को टैग किया है और #TimTim लिखा है। इससे पहले करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने फोटो क्रेडिट अर्जुन कपूर को दिया था।

करीना की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दिख रहा है कि सैफ अली खान तैमूर को कंधे पर बिठाकर वादियों के बीच मजे कर रहे हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में करीना कपूर ने आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.