Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट
Malaika Arora Share Romantic Photo with Arjun Kapoor अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के जन्मदिन के मौके पर मलाइका आरोड़ ने उन्हें बड़े ही खास अंदाज में विश किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के जन्मदिन के मौके पर मलाइका आरोड़ ने उन्हें बड़े ही खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्जुन की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके साथ की उन्होंने उन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया जिसमें उन्हें अब तक अर्जुन की रयूमर्ड गर्लफ्रैंड कहा जा रहा था।
इस फोटो के साथ मलाइक ने जो कैप्शन लिखा है उससे साफ ज़ाहिर हो रहा है कि वो और अर्जुन अब एक रिश्ते में हैं। मलाइक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always। हालांकि मलाइका और अर्जुन की ये फोटो जितनी वायरल हो रही है उतना ही ट्रोल किया जा रहा है। दोनों की फोटो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग अर्जुन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो कुछ मलाइक और अर्जुन को मां-बेटे की जोड़ी बता रहे हैं। तो कुछ दोनों की उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always
वैसे अर्जुन कपूर के बर्थडे पर केवल मलाइका ने ही नहीं और भी कई सैलिब्रिटीज ने उन्हें विश किया है। सोनम कपूर ने अर्जुन के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। पहले तस्वीर उनके बचपन के दिनों की है और दूसरी तस्वीर में दोनों यंग दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Malaika Arora ने दिया Arjun Kapoor को Birthday गिफ्ट, रिश्ते को किया सार्वजनिक
अर्जुन कपूर की बहन जाह्न्वी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर को विश किया। जाह्न्वी ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया...हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप