Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora Pregnancy News: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया अफवाह, कही ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 04:37 PM (IST)

    Malaika Arora Pregnancy News मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। इस बीच खबर आई थी कि वह इन दिनों प्रेग्नेंट है जिसका खंडन अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट के माध्यम से कर दिया है।

    Hero Image
    Malaika Arora Pregnancy News: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Pregnancy News: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबर का खंडन किया है। इसके पहले ये खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द माता-पिता बन सकते हैं। यह खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जंगल की आग की तरह फैली थी। पिंकविला के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जब लंदन में अक्टूबर में घूमने गए थे, तब उन्होंने इस बात की जानकारी अपने दोस्तों को दी। मलाइका अरोड़ा इस बीच अपने आगामी शो को लेकर बिजी है। वह मूव इन विथ मलाइका नामक शो को भी प्रमोट कर रही है जो कि ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द रिलीज होगा। वहीं वह आयुष्मान खुराना की फिल्म में डांस नंबर भी करती नजर आएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लिया है

    मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लिया है। उन्हें उनसे एक बेटा भी है। तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है। दोनों ने हालांकि अभी तक शादी नहीं की है। इसके पहले पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Kim Kardashian को हर महीने 1.6 करोड़ रुपये मिलेंगे कायेन वेस्ट से, बच्चों के सपोर्ट के लिए हुआ यह सेटलमेंट

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी के कयास लोग लगा रहे हैं

    मलाइका अरोड़ा ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह कहती नजर आ रही है, 'जी हां मैंने हां कह दिया है', तभी से लोग शादी के कयास लगा रहे हैं। सन 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को कानूनी तौर पर तलाक दिया है। इसके बाद वह अर्जुन कपूर के साथ कई अवसर पर देखी गई।

    यह भी पढ़ें: Will Smith ने ऑस्कर अवार्ड में हुए 'थप्पड़ कांड' को लेकर किया खुलासा, बताई पूरी बात

    मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर का अर्जुन कपूर ने खंडन किया है

    मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर का अर्जुन कपूर ने आधिकारिक तौर पर खंडन कर दिया है। अभिनेता ने इस अवसर पर पब्लिकेशन हाउस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, 'इससे नीचे और नहीं गिर सकती आप और आपने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि आप कैसुअल हो। यह इंसेंसिटिव होने के साथ अनएथिकल कूड़ा समाचार है। यह रिपोर्टर लगातार इस प्रकार की खबरें लिखकर बच निकलती है और लगातार छपने के कारण इन खबरों को सच मान लिया जाता है। यह ठीक नहीं है। हमारी व्यक्तिगत भावनाओं के साथ खेलना बंद करों।' इस मलाइका अरोड़ा के दोस्तों और उनके फैंस में इस खबर को लेकर काफी उत्साह था। मलाइका अरोड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)