Move to Jagran APP

Malaika Arora Pregnancy News: प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, अफवाह फैलाने वाले को लगाई लताड़

Arjun Kapoor now Malaika Arora blast on her pregnancy rumors गॉसिप की गलियारों में मलाइका अरोड़ा को लेकर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई है। इन अफवाहों पर पहले अर्जुन कपूर भड़के हुए थे अब मलाइका अरोड़ा ने भी अपना गुस्सा निकाला है।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Wed, 30 Nov 2022 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 09:29 PM (IST)
Malaika Arora Pregnancy News: प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, अफवाह फैलाने वाले को लगाई लताड़
After Arjun Kapoor now Malaika Arora blast on her pregnancy rumors, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। After Arjun Kapoor now Malaika Arora blast on her pregnancy rumors: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। कभी अपनी केमिस्ट्री को लेकर तो कभी अपने उम्र के फासले को लेकर दोनों अक्सर गॉसिप में बने रहते हैं। हालांकि, मलाइका और अर्जुन दोनों रिएक्ट करने से बचते आए हैं, लेकिन इस बार बात मलाइका की प्रेग्नेंसी तक पहुंच गई, जिस पर दोनों स्टार्स को रिएक्टर करना पड़ गया। पहले अर्जुन आग बबूला हो गए और अब मलाइका अरोड़ा भड़की हुई हैं।

loksabha election banner

मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर ने मचाया बवाल

दरअसल, मलाइका अरोड़ा को लेकर एक न्यूज पोर्टल की तरफ से दावा किया गया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। पोर्ट्ल द्वारा यह भी कहा गया कि मलाइका और अर्जुन जब अक्टूबर में लंदन टूर पर गए थे उस वक्त एक्ट्रेस ने अपने करीबियों से यह बात शेयर की थी। मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही दोनों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई।

अर्जुन कपूर ने लगाई फटकार

खबर को फैलता हुआ देख अर्जुन कपूर का पारा हाई हो गया और उन्होंने रिएक्ट करते हुए इसे पूरी तरह से अफवाह बताया। अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया और झूठी खबर फैलाने वालों को लताड़ लगाते हुए कहा, 'यह अब तक कि सबसे गिरी हुई हरकत है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार खबर को लिखना बहुत इंसेंसिटिव और पूरी तरह से अनएथिकल है। हम पर इस तरह की खबरें रोज लिखी जाती हैं, जिसे हम इग्नोर कर देते हैं, जबकि ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच बन जाती है। ये सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत मत करना।'

भड़कीं मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया और अफवाह फलाने वालों को खरी-खोटी सुनाते हुए घिनौना, घटिया कहा। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी न्यूज के पहले हाल ही में दोनों के शादी की खबर भी उड़ा थी। हालांकि, बाद में यह सिर्फ अफवाह ही निकली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.