Malaika Arora ने नन्हे मेहमान के साथ जमकर की मस्ती, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले की सीधे तौर पर फिल्मों से न जुड़ी हों लेकिन फिर भी वो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वजह से तो कभी अपने फोटोज़ की वजह से मलाइका खबरों में छाई रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले की सीधे तौर पर फिल्मों से न जुड़ी हों, लेकिन फिर भी वो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वजह से तो कभी अपने फोटोज़ की वजह से मलाइका खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज़ वीडियोज़ अक्सर शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नन्हे मेहमान का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो उसके साथ खेलती दिख रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मलाइका के पास कौन से नन्हा मेहमान आ गया? तो हम आपको बताते हैं। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक कैफे में पपी कोको संग खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में मलाइका पूरे कैफे में इधर उधर भाग रही हैं और कोको उनके पीछे-पीछे भाग रहा है। दोनों साथ में काफी मस्ती कर रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो लोगों को भी काफी क्यूट लग रहा है। आप भी देखें वीडियो।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा को उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ख़ान के घर पर स्पॉट किया गया था। मलाइका अरोड़ा अपने ब्व़ॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर के घर पहुंची थीं। आपको बता दें कि करीना ने हाल ही में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 21 फरवरी को ही करीना कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। करीना के दूसरे बेटे का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था, अब एक्ट्रेस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुकी हैं। वहीं मलाइका की बात करें तो एक्ट्रेस अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन को अब अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है।