शीशे के सामने Arjun Kapoor ने शेयर की ऐसी फोटो, Malaika Arora ने उड़ाया मज़ाक
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया है उसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। (Photo-Arjun Kapoor Insta)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया है उसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करना, खुलकर एक दूसरे की तारीफ करना, दोनों अब कुछ भी कहने या करने से नहीं हिचकिचाते। लेकिन हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसा किया है जिसका अर्जुन कपूर को भी अंदाजा नहीं होगा।
दरअसल, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिस पर मलाइका ने मज़ेदार कमेंट किया। इस तस्वीर में अर्जुन के सामने एक शख्स ने शीशा पकड़ा हुआ है और अर्जुन उस शीशे में अपने आप को बड़े गौर से देख रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए अर्जुन ने एक कैप्शन भी लिखा जिसका मलाइका ने मज़ाक बनाया है। अर्जुन ने लिखा, ‘मिरर मिरर (नॉट) ऑन द वॉल..’ इस पर मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या ह्यूमर...’। मलाइका के इस कमेंट को कई लोगों ने लाइक किया है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की ये फोटो लैक्मे फैशन वीक के दौरान बैक स्टेज की बताई जा रही है।
Mirror mirror (not)on the wall !!! #aboutlastnight #lakmefashionweek2019 #vanitywalapic
आपको बता दें कि 'लैक्मे फैशन वीक 2019' में मलाइका अरोड़ा ने भी रैंप वॉक की। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं। मलाइका के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पटानी, करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने यहां रैंप वॉक की। 'लैक्मे फैशन वीक 2019' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Kat or Bebo? #lakmefashionweek2019 #katrinakaif #kareenakapoor #fashion
Gorgeous @dishapatani At #lakmefashionweek2019 #lakhmefashionweek #DishaPatani #dishapatani #LFW2019