Move to Jagran APP

48 साल की मलाइका अरोड़ा ने बोल्डनेस में दी बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसस को मात, तस्वीरें देख लोगों ने खो दिए होश!

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl

By JagranEdited By: Priti KushwahaPublished: Tue, 27 Sep 2022 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 07:22 PM (IST)
48 साल की मलाइका अरोड़ा ने बोल्डनेस में दी बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसस को मात, तस्वीरें देख लोगों ने खो दिए होश!
Photo Credit : Malaika Arora Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Bold Photoshoot : बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी हाॅट एंड बोल्ड फोटोशूट पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देने में जरा भी देरी नहीं लगाती हैं। इसी बीच मलाइका का लेटेस्ट फोटोशूट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपनी दिलकश अदाओं से लोगों की नींदें चुरा रही हैं।

loksabha election banner

लुक से चुराया फैंस का दिल

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर से वो अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में आई हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि थाई हाई स्लीट और डीप नेक गाउन में वो बला की हाॅट नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके खुले बाल और लंबे ईयरिंग्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ रही हैं। अबतक इन फोटोज को काफी लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट्स कर फंसे 48 साल की मलाइका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक बार फिर मलाइका ने आखिरकार ये साबित कर दिया कि उम्र इस हसीना के लिए महज एक नंबर भर है।

यह भी पढ़े : Chunky Pandey Secrets: चंकी पांडे की बीवी होतीं फराह खान! एकता कपूर ने भी खोला अपना सीक्रेट

वॉक को लेकर हुई थी ट्रोल  

आपको बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट की गईं थीं। इस दौरान वो कैजुअल लुक में नजर आईं थीं। ऑफ व्हाइट कलर के ट्राउजर में मलाइका पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं थीं। जहां कुछ फैंस को मलाइका बहुत पसंद आईं थीं। वहीं कुछ ने उनकी चाल को लेकर फिर से उन्हें ट्रोल किया था। बता दें कि इससे पहले भी वो कई बार अपनी वाॅक की वजह से ट्रोल की गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.