Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर के साथ लंच डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, बीते दिनों उड़ी थी ब्रेकअप की अफवाह

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों मीडिया में इस तरह की अफवाह थी कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अफवाहों को विराम मिला था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 02:12 PM (IST)
अर्जुन कपूर के साथ लंच डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, बीते दिनों उड़ी थी ब्रेकअप की अफवाह
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा- तस्वीर : Instagram: arjunkapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों मीडिया में इस तरह की अफवाह थी कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अफवाहों को विराम मिला था। अब एक बाद फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खास वजह से चर्चा में हैं।

loksabha election banner

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से लंच डेट के लिए निकले हैं। इन दोनों का लंच डेट पर जाते हुए एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यह स्टार कपल एक साथ लंच डेट पर जाता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक का बूट भी पहना हुआ है। वहीं कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा कार में बैठती नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर कार में पहले से ही बैठे दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लंच डेट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बक्रेअप की खबरों ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया को हिला दिया था। हालांकि, बाद में शाम को, अर्जुन कपूर ने अरोड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, और उन्होंने अफवाहों का खंडन किया था।

अर्जुन कपूर ने इससे पहले ब्रेकअप की खबरों के बाद अपनी और मलाइका की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। उन्होंने अफवाहें उड़ाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया। इसके कैप्शन में लिखा, ' शेडी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। अपना ख्याल रखें। आप सभी को प्यार'। इस पोस्ट पर काफी बी-टाउन सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.