मलाइका अरोड़ा ने ब्वायफ्रेंड अर्जुन कपूर को दिया 'जीरो', नेहा धूपिया के चैट शो में खोला राज
मलाइका अरोड़ा हाल में नेहा धूपिया के टॉक शो में पहुंची थीं। नो फिल्टर नेहा में मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। शो में नेहा ने मलाइका को एक टॉस्क दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। मलाइका अरोड़ा हाल में नेहा धूपिया के टॉक शो में पहुंची थीं। नो फिल्टर नेहा में मलाइका अरोड़ा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। इस शो के दौरान नेहा ने मलाइका को एक टॉस्क दिया गया। इसमें उन्हें विभिन्न स्किल के आधार पर कपूर परिवार के लोगों के रेट करना था। मलाइका ने इसी टॉस्क के दौरान अर्जुन कपूर को जीरो नंबर दिए।
मलाइका ने अपनी बहन पर भी नहीं किया रहम
हाउ वेल यू नो कपूर्स क्विज के दौरान मलाइका से कहा गया कि वह कपूर परिवार के सदस्यों को रेट करें। इस दौरान मलाइका ने अनिल कपूर को उनके फैशन सेंस के लिए पूरे नंबर दिए। वहीं बेस्ट कुक का टैग रिया कपूर को दिया। योगा स्किल के लिए अर्जुन कपूर को जीरो नंबर दिए। वहीं जाह्नवी कपूर को उनके विंग्ड आइनाइनर के लिए जीरो नंबर डे डाले। वहीं मलाइका ने अपनी बहन पर भी रहम नहीं किया और मेकअप स्किल के लिए उन्हें भी शून्य दे नवाज दिया।
शादी का सपना सजा लिया है मलाइका ने
शादी की बात पर मलाइका ने बताया कि उनकी ड्रीम वेडिंग किसी बीच में होगी, जो कि एक वाइट वेडिंग सेरेमनी होगी। मलाइका अपनी शादी में खुद को एली साब गाउन में इमेजिन करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि उनकी करीबी दोस्त वाहबिज़ मेहता उनकी बेस्ट वुमन बनेंगी।
मलाइका अब रिश्तों पर खुल कर करतीं हैं बात
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर बॉलीवुड में खूब बातें होती हैं। जब से दोनों रिलेशनशिप में आए हैं, इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मराइका और अर्जुन भी अब अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बातें करने लगे हैं। दोनों सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दूसरे की तस्वीरें डालते रहते हैं। नेहा धूपिया के इस चैट शो के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी ड्रीम वेडिंग की भी बातें कीं।