‘छैया छैया’ गाने पर Malaika ने किया डांस, लोगों ने अर्जुन कपूर के नाम पर कर दिया TROLL
Malaika Arora Dance Video Viral मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ‘छैया छैया’ गाने पर मस्त होकर डांस करती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीलुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने डांस और डांस मूव्स के लिए काफी फेमस हैं। मलाइका ने शुरुआत से ही फिल्मों से दूरी बनाकर रखी है लेकिन, उनके कई डांसिंग नंबर्स हैं जो पार्टी एंथम बन चुके हैं। फिर चाहें वो ‘मुन्नी बदनाम हो’, ‘अनारकली हो’ या ‘छैया छैया’। 'छैया छैया' एक ऐसा गाना है जिसने मलाइका को बॉलीवुड में पहचान दिलाई है। इस गाने के बाद मलाइका बहुत फेमस हो गई थीं। 'बॉम्बे' फिल्म के इस गाने को अगर आज भी सुना जाए तो ये उतना ही नया लगता है जितना 1998 में लगता था। ये गाना कहीं चले और डांस के लिए कदम ना उठें ऐसा मुश्किल ही होता है।
World Health Day पर मलाइका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ‘छैया छैया’ गाने पर मस्त होकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मलाइक अपनी टीम के साथ ना सिर्फ डांस कर रही हैं बल्कि, उन्हें इस गाने पर डांस सिखा भी रही हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है ‘ World Health Day के दिन मैं अपनी पूरी टीम के साथ… शुक्रिया टीम, मेरे पार्टनर इन क्राइम’।
यूजर्स ने किया अर्जुन के नाम पर ट्रोल
मलाइक के वीडियो की जहां कुछ फैंस तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ अर्जुन के नाम पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो मलाइका को बूढ़ी आंटी तक लिख डाला है। वहीं कुछ तो उनके काम पर ही सवाल उठा दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया ‘आप करती हीं क्या हैं जो आपकी टीम है’। आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका का अफेयर लंबे समय से चर्चा में है। खबर तो ये तक है कि दोनों इसी महीने शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने ही इस बात का पूरी तरह खंडन किया है।