Malaika Arora ने Karisma Kapoor और Amrita Arora साथ मनाई ईद, देखें तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा ने अपनी मशहूर गर्ल गैंग के साथ ईद मनाई है। उन्होंने बुधवार की रात एक रेस्टोरेंट में यह पार्टी की है। उनके सेलीब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। मलाइका अरोड़ा ने अपनी मशहूर गर्ल गैंग के साथ ईद मनाई है। उन्होंने बुधवार की रात एक रेस्टोरेंट में यह पार्टी की है। उनके सेलीब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका के अलावा उनकी बहन अमृता, और अभिनेत्री करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। साथ ही अमृता के पति शकील लदक भी इस पार्टी में मौजूद थे।
पार्टी में मलाइका ने ब्लैक टॉप और नीली जींस पहन रखी थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अमृता ब्लू ग्रिड प्रिंट शर्ट और ब्लैक शार्ट पहने दिख रही हैं। साथी ही ब्लैक ड्रेस पहनकर करिश्मा भी काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
मलाइका की गर्ल गैंग और उनकी पार्टियां पूरे बालीवुड में मशहूर है। मलाइका के करीबी दोस्तों में बहन अमृता के साथ ही करिश्मा और करीना कपूर भी हैं। पर ईद की पार्टी की इन तस्वीरों में करीना कपूर नजर नहीं आ रही हैं।
बता दें कि पिछले कुछ समय से मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। अक्सर मलाइका किसी इवेंट या डेट पर अर्जुन के साथ नजर आ ही जाती हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बात नहीं कही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप