Move to Jagran APP

Malaika Arjun Photo: मलाइका के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने शेयर की ये रोमांटिक फोटो

Malaika Arjun Photo बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके व्बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने एक खास तस्वीर के साथ विश किया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 03:22 PM (IST)
Malaika Arjun Photo: मलाइका के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने शेयर की ये रोमांटिक फोटो
Malaika Arjun Photo: मलाइका के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने शेयर की ये रोमांटिक फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से लेकर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन जिसकी बधाई का लोगों को इंतजार था, अब उन्होंने भी बर्थडे गर्ल को एक खास तस्वीर के साथ विश किया है। आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रह हैं अर्जुन कपूर की।

loksabha election banner

मंगलवार रात मलाइका के साथ पार्टी करने के बाद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर खास तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर पार्टी कि बिल्कुल नही हैं। अर्जुन की इस रोमांटिक तस्वीर में दोनों के बीच प्यार साफ नज़र आ रहा है। इस फोटो में दोनो सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। मलाइका, अर्जुन  के आगे खड़ी हैं और अर्जुन पीछे से उनके सिर पर किस कर रहे हैं। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं।

इस फोटो के साथ अर्जुन ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है उन्होंने सिर्फ दिल बनाया है। दोनों की फोटो पर रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन ने भी कमेंट किया है। 

 

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

आपको बता दें कि करीब चार महीने पहले 26 जून को अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। 26 जून को मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ देर रात एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद ये साफ हो गया था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद दोनों ने कई इंटरव्यूज में भी इस बात की पुष्टी कर दी थी।

ये भी पढ़ें : Malaika Arora Birthday : मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे, अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मलाइका ने इस बार अपना जन्मदिन मुंबई में ही सेलिब्रेट किया। करीब 6-7 साल बाद ऐसा हुआ जब मलाइका अपने बर्थडे के मौके पर मुंबई थीं और उन्होंंने अपना बर्थडे दोस्तों और परिवार वालों के साथ मनाया। अपने जन्मदिन पर मलाइका ने मुंबई के फाइव स्टार होटल JW Marriott Mumbai Juhu में पार्टी रखी। जहां उनकी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर, बहन अमृता अरोड़ा समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। मलाइका की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.