नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप के चर्चे हैं। वहीं ये कपल अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस को तोहफा देता रहता है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की केमेस्ट्री साफ झलकती है।
झलका अर्जुन कपूर के लिए प्यार
कपल के रिश्ते का एक प्यारा लुक फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड समारोह के दौरान देखने को मिला। यह अवॉर्ड समारोह मुंबई में मंगलवार रात आयोजित किया गया। चमचमाती ड्रेस पहने मलाइका अरोड़ा स्टेज पर पहुंचीं। उन्हें दीवा ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जा रहा था। मलाइका जब अवॉर्ड ले रही थीं तो स्टेज पर मौजूद सोफिया चौधरी ने मजाक में कहा, जब आप हर किसी भी चीज को छूती हैं तो कैसे वह दीवा में बदल जाता है। मलाइका ने जैसे ही स्टेज पर पीछे की ओर देखा, वहां उनके ब्वॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर की कई तस्वीरें थीं। मलाइका अरोड़ा शर्मा गईं। मलाइका के चेहरे की चमक और लालिमा बता रही थी कि वह अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती हैं। मलाइका ने तस्वीर देखकर कहा कि ये (अर्जुन कपूर) मुझसे बड़े दीवा हैं। आप यह प्यारा वीडियो यहां देख सकते हैं।
Diva of the year! #MalaikaArora said @arjunk26 is a bigger diva than her. #GlamourAndStyleAwards pic.twitter.com/XHkL2v2WLk
— Filmfare (@filmfare) December 4, 2019
दोनों की शादी की खूब है चर्चा
यूं तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार को सार्वजनिक रूप से कुबूल किया है। आजकल दोनों की शादी की खबरों की भी खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि यह कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप