Move to Jagran APP

Arjun-Malaika: हाथों में हाथ डाले नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, फैंस ने पूछा- आप दोनों शादी कब करोगे?

Malaika Arora and Arjun Kapoor Video कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी में पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाथों में हाथ डाले नजर आए। सोशल मीडिया पर इस कपल का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 29 Aug 2022 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2022 11:03 AM (IST)
Arjun-Malaika: हाथों में हाथ डाले नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, फैंस ने पूछा- आप दोनों शादी कब करोगे?
Malaika Arora and Arjun Kapoor were seen hand in hand (Image- Viral Bhayani)

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों कोई मौका नहीं छोड़ते एक दूसरे की केयर करने और प्यार जताने का। हाल ही में अर्जुन और मलाइका हाथों में हाथ डाले, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी में पहुंचे। इस दौरान मलाइका गोल्डन गाउन में ग्लैमरस लग रही थीं, जबकि अर्जुन कपूर ने इस मौके के लिए ट्रेडिशनल कुर्ता चुना था।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर मीडिया के कैमरों और भीड़ से बचाते हुए बहुत सी सावधानी से मलाइका को कार तक पहुंचा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन ने सबका ध्यान खींच जिसमें विरल भयानी ने लिखा- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ शादी में शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि इनकी शादी कब हो गई, तो किसी ने कहा- पता नहीं यह शादी कब करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि इससे पहले भी  कुणाल रावल के वेडिंग बैश में यह लव वर्ड्स झूम कर नाचे थे। व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं मलाइका ने अपने हॉट मूव्स से सबको मदहोश कर दिया था तो वहीं अर्जुन ने भी छैंया छैंया डांस में मलाइका का साथ देकर शाह रुख खान की कमी खलने नहीं दी। दोनों ने मिलकर ऐसा डांस किया कि महफिल ही लूट ली। सोशल मीडिया पर लोगों ने मलाइका की अदाएं देखकर उनकी तुलना नोरा फतेही से कर दी।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बता दें कि इससे पहले कुणाल रावल के लिए अर्जुन कपूर ने रैंप वॉक भी किया था। अपने बॉयफ्रेंड को चियर करने के लिए मलाइका भी यहां पहुंची थीं। अपने दोस्तों के साथ मिलकर मलाइका ने पूरे समय अर्जुन के लिए चीयर किया। अर्जुन ने दूर से ही मलाइका को फ्लाइंग किस भी दिया। काले रंग की शेरवानी पहने अर्जुन ने रैंप पर जलवे बिखेरे थ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.