फिर साथ नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, न्यू इयर मनाकर लौटे मुंबई!
Malaika Arora And Arjun Kapoor love story अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर पपराजी नजर आएl
नई दिल्ली जेएनएनl गोवा में लंबे समय तक आराम करने और नए साल का स्वागत करने के बाद मलाइका अरोड़ा और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक स्टाइलिश अंदाज में शहर में नजर आए। दोनों इस मौके पर कैसुअल अंदाज में नजर आएl अर्जुन और मलाइका की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर पपराजी नजर आए और दोनों को अपने कैमरे में कैद किया।
अर्जुन कपूर ने एक नीले रंग की टी शर्ट और काले रंग की जीन्स पहन रखी थीl इसके अलावा उन्होंने वाइट स्नीकर्स भी पहन रखे थे, मलाइका भी उसी कलर पैटर्न को फॉलो करती नजर आई। हालांकि उनके स्वेटशर्ट पर शैंपेन, डायमंड्स और मी लिखा हुआ थाl जिसने सभी का ध्यान खींचा। इस कपल ने पिछले साल अपने रोमांस को सार्वजनिक किया हैl दोनों ने किस करते हुए एक फोटो भी शेयर की है जो नए साल में उनके रोमांस की झलक भी दिखा रही हैं।
मलाइका के परिवार और दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटो में भी अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। अर्जुन और मलाइका दोनों पिछले कुछ समय से गोवा में थे और समुद्र तट पर रहकर समय बिताया है। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया हैl इस बीच यह भी खबर है कि यह कपल अपने रिलेशन को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है और इस साल के अंत में दोनों शादी कर सकते हैं।
#arjunkapoor #malaikaarora — مردم هند هم نظر مثبتی نسبت به این زوج ندارند 🙂
मलाइका अरोड़ा इसके पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थी और दोनों को एक बेटा भी हैl दोनों ने फिर तलाक के लिया और अब दोनों दो अलग अलग लोगों के साथ रिश्ते में हैंl जहां अरबाज खान ने भी अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूढ़ ली हैंl वहीं मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुके हैंl अब देखना यह है कि दोनों में पहले शादी कौन करता हैंl