तस्वीरें: मलाइका अर्जुन एक साथ हॉस्पिटल में, आख़िर माजरा क्या है
बॉलीवुड हाउस पार्टी मूवी डेट्स और हॉलिडे के अलावा हाल ही में ये दोनों हॉस्पिटल जाते हुए स्पॉट किये गए। मलाइका और अर्जुन दोनों एक साथ एक गाड़ी से निकले लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे।
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो दिलों का मिलना हमेशा चुपके चुपके ही होता है और फ़िलहाल इस आंख-मिचोली का खेल मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर खेल रहे हैं। इनके बीच के प्यार के किस्से तो कई सालों से थे लेकिन अब धीरे धीरे ये दोनों अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकारने लगे हैं। सीधे सीधे ना सही मगर इनके इशारे तो यही कहते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। डेट ही नहीं इनकी शादी की ख़बरें भी बहुत फ़ैल रही हैं। और इन सभीं ख़बरों के बीच अब मलाइका और अर्जुन एक साथ मुंबई के हॉस्पिटल में नज़र आए हैं।
बॉलीवुड हाउस पार्टी, मूवी डेट्स और हॉलिडे के अलावा हाल ही में ये दोनों हॉस्पिटल जाते हुए स्पॉट किये गए। मलाइका और अर्जुन दोनों एक साथ एक गाड़ी से निकले लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। तस्वीरों में आप व्हाईट टी शर्ट और पैंट्स में मलाइका और अर्जुन को कैज्यूअल लुक में देख सकते हैं-
शादी की ख़बरों के बीच हॉस्पिटल जाने की इन ख़बरों के पीछे क्या वजह है, यह तो मलाइका और अर्जुन ही जानें। बता दें कि शो 'कॉफ़ी विद करण' के एक एपिसोड में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि हां, वो अर्जुन को बहुत पसंद करती हैं, इस तरह से भी और उस तरह से भी।
यही नहीं मलाइका और अर्जुन हाल ही में एक साथ मालदीव्स भी गए थे जहां उन्होंने अपने हॉलिडे को खूब एन्जॉय किया। हालांकि, दोनों ने ये पता नहीं चलने दिया कि दोनों साथ थे मगर इनके इन्स्टा पर शेयर की गई तस्वीर मालदीव्स की ही थीं।
कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। इनकी शादी क्रिस्चियन रीति रिवाज़ो के साथ होगी। मलाइका पति अरबाज़ ख़ान के साथ तलाक़ के बाद अब अपने बच्चों के साथ अपनी मां के घर रहती हैं हालांकि, बच्चों की परवरिश अरबाज़ और मलाइका दोनों मिलकर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी निशा ने दिया सनी लियोनी और डेनियल वेबर को ये एनिवर्सरी गिफ्ट, देखें तस्वीरें
Here’s to you Maldives... To many more Sunsets & Selfies... #paradiseisland #holidayvibes