Move to Jagran APP

हाथ थामें स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, दोनों के बीच उम्र के गैप को लेकर यूजर कर रहें ऐसे-ऐसे कमेंट

अर्जुन मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशन​शिप को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों के अफेयर को लेकर कई खबरें मीडिया में आती रहती हैं। वहीं अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अर्जुन और मलइका को फिर से एक साथ स्पॉट किया गया है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 10:09 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 10:09 AM (IST)
हाथ थामें स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, दोनों के बीच उम्र के गैप को लेकर यूजर कर रहें ऐसे-ऐसे कमेंट
Photo Credit : bollywoodpapand viralbhayani Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के उन यंग स्टार्स में से हैं​ जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। अर्जुन ने अबतक के करियर में कई तरह के रोल को जिया है। वह न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। बीते काफी वक्त से अर्जुन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशन​शिप को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों के अफेयर को लेकर कई खबरें मीडिया में आती रहती हैं। वहीं अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अर्जुन और मलइका को फिर से एक साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां देखें वीडियो....

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वायरल हो रहा वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर किया है। वहीं अर्जुन कपूर की टी शर्ट पर लिखा हुआ मैसेज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अर्जुन की टीर्शट पर 'Wasted Youth' यानी बर्बाद युवा लिखा है। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर इस मैसेज को देखने के बाद इस परक कमेंट कर अर्जन को ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जन कपूर, मलाइका अरोड़ा का हाथ पकड़े उन्हें मीडिया की भीड़ में संभालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर दोनों के बीच उम्र के लंबे फासले को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म 'भू​त पुलिस' रिलीज हुई है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा यामी गौतम, जावेद जाफ़री, जैक्लीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, सैफ अली खान मुख्य किरदार में हैं। वहीं अब वह 'एक विलन 2' की शूटिंग में बिजी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.