Arjun Kapoor Birthday पर मलाइका संग कर रहे जबरदस्त पार्टी, देखें तस्वीरें
Happy Birthday Arjun Kapoor अर्जुन कपूर अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करने पर मलाइका अरोड़ा के साथ सीक्रेट डेस्टीनेशन पर गए हैं। पर अब उनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Arjun Kapoor : अर्जुन कपूर अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करने पर मलाइका अरोड़ा के साथ सीक्रेट डेस्टीनेशन पर गए हैं। पर अब उनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पार्टी कैसे कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं। इनमें एक तस्वीर में बाथटब दिख रहा है। तो दूसरी फोटो में सलाद और पेस्ट्री नजर आ रही है। वहीं तीन तस्वीरें दोनों की आउटिंग की हैं। इनमें मलाइका रेड ट्रैक सूट और अर्जुन ने ब्लैक टीशर्ट और जींस पहन रखी है।
मलाइका और अर्जुन को इससे पहले दुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। माना जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। शादी की चर्चा भी है। पर दोनों इस पर बात करने से बचते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप