Move to Jagran APP

Malaika Arora और Arjun Kapoor कब करेंगे शादी? पढ़ें, एक्टर का जवाब

Malaika Arora Arjun Kapoor Marriage Plans जब से मलाइका आरोड़ और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकर किया है उसके बाद से उनसे एक सवाल लगातार किया जा रहा है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 12:06 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 12:06 PM (IST)
Malaika Arora और Arjun Kapoor कब करेंगे शादी? पढ़ें, एक्टर का जवाब
Malaika Arora और Arjun Kapoor कब करेंगे शादी? पढ़ें, एक्टर का जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। जब से मलाइका आरोड़ और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकर किया है उसके बाद से उनसे एक सवाल लगातार किया जा रहा है। सवाल ये कि दोनों अब शादी कब करेंगे। मलाइक ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब अर्जुन कपूर ने इस पर जवाब दिया है।

loksabha election banner

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, अभी हमारा शादी का कोई इरादा नहीं है। हम फिलहाल एक दूसरे को पूरा स्पेस दे रहे हैं, एक दूसरे को समझ रहे हैं और इस रिश्ते को इन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने कहा, शादी का प्लान फिलहाल हमारे दिमाग से दूर है। कभी-कभी आप सिर्फ एक रिश्ते की जरूरत होती है। आप उसमें जीना चाहते हैं, आप उसे इन्जॉय करना चाहते हैं। बजाय इसके कि यह लोगों के हिसाब से होना चाहिए।

अर्जुन ने कहा, हम दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक इसिलए किया क्योंकि मीडिया ने अपने पूरा सम्मान दिया। मीडिया हमारे प्रति काफी सजग और ईमानदार रहा और इन सब चीज़ों ने हमें कम्फर्टेबल फील करवाया। वैसे अर्जुन एक बार पहले भी अपने और मलाइक के रिश्ते को लेकर ये बयान दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Malaika Arora ने Arjun Kapoor की फोटो पर किया ये मज़ेदार कमेंट, ‘मैंने तुम्हें...’

'ये सब बहुत अच्छा और अद्भुत है'

इससे पहले मलाइक ने भी एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ये सब बहुत अच्छा और अद्भुत है। जब मेरा तलाक हुआ था उसके बाद में श्योर नहीं थी कि मैं और एक बार किसी रिश्ते में रहूंगी, मुझे फिर से दिल टूट जाने का डर था। लेकिन मैं एक बार फिर से प्यार करना चाहती थी इसलिए मैं अब बहुत खुश हूं।

ये भी पढ़ें : Malaika Arora और Arjun Kapoor के रिश्ते पर ये था बेटे Arhaan का रिएक्शन

'उम्र के फासले से फर्क नहीं पड़ता’ 

अर्जुन और उनके बीच उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा था जब आप एक रिश्ते में होते हैं तो इन सब चीज़ों से फर्क नहीं पड़ता। इसमें दो दिल जुड़ते हैं। दुर्भाग्यवश हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां एक बड़ा आदमी अपनी उम्र से छोटी लड़की से शादी कर ले तो कोई कुछ नहीं कहता। लेकिन इसके उलट अगर कोई लड़की अपनी उम्र से छोटे लड़के को डेट करे तो लोग उसे ‘बुड्ढी’ कहने लगते हैं। उनके लिए मेरे पास बस एक ही शब्द है ‘भाड़ में जाओ’।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank u @neetu54 n Rishi uncle for such a warm n lovely evening 🤗♥️😘#Nyc

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.