Move to Jagran APP

Arjun Kapoor और Malaika Arora के बीच फोटो क्रेडिट को लेकर हुई नोक झोंक

Arjun Kapoor और Malaika Arora इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों में फिलहाल एक दुसरे की तस्वीरों का क्रेडिट लेने की होड़ चल रही है।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:08 PM (IST)
Arjun Kapoor और Malaika Arora के बीच फोटो क्रेडिट को लेकर हुई नोक झोंक
Arjun Kapoor और Malaika Arora के बीच फोटो क्रेडिट को लेकर हुई नोक झोंक

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर कई महीनों से सुर्खियों पर बने हुए हैं। अक्सर दोनों को हर मौकों पर साथ स्पॉट किया जाता है और देखते ही देखते ये बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक बन गए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की जिसपर मलाइका ने अर्जुन की खूब चुटकी ली है।

loksabha election banner

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट से खुदकी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वे मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन लिखा है कि जब वो मुझे मुस्कुराते हुए देखती है।

यह भी पढ़ें: इस Super Model के साथ Aditya Roy Kapur 2020 में करने जा रहे हैं शादी? जानिए डिटेल्स

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When she caught me smiling...

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

इस तस्वीर में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को ताना मारते हुए कहा कि मुझे कहना पड़ेगा कि फोटोग्राफर काफी टेलेंटेड है। मलाइका के इस कमेंट को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नही है कि य़े तस्वीर खुद मलाइका ने ही क्लिक की है, और वे इस अंदाज से अपना क्रेडिट मांग रही हैं।

हाल ही में मलाइका ने भी अर्जुन कपूर द्वारा ली गई एक फोटो शेयर की थी जिसपर अर्जुन क्रेडिट मांगते हुए लिखते हैं कि फोटोग्राफर में बहुत स्किल्स हैं। बॉलीवुड के इस कपल की क्यूट नोक झोंक को इनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका और अर्जुन के अलग अंदाज में फोटो क्रेडिट लेने वाले कमेंट्स को ढ़ेर सारे लाइक्स मिल रहे हैं।

आपको बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म पानीपत की शूटिंग की है। पानीपत को आशुतोष ग्वारीकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.