Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव ने अरविंद अकेला कल्लू को कहा 'देहिया खोजे AC', शिल्पी राज की अवाज ने चलाया जादू
Bhojpuri Song माही श्रीवास्तव और अरविंद अकेला कल्लू के नए सॉन्ग देहिया खोजे AC को इंटरनेट पर दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस गाने को शिल्पी राज की आवाज ने और भी ज्यादा मनमोहक बना दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाए हुए हैं। उनके गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। कल्लू को चाहने वालों की संख्या लाखों में है। वही ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज भी आज इंडस्ट्री में अपनी आवाज के दम पर राज कर रही है। इनके गाए हुए सभी गाने दर्शकों के दिल को छू जाते है।
फिर साथ आए कल्लू और शिल्पी राज
अब इन दोनों सिंगर का नया धमाकेदार चईता गीत 'देहिया खोजे AC' रिलीज हुआ है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं का जादू चलती हुई नजर आ रही हैं।
'देहिया खोजे AC' ने मचाया धमाल
इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और माही श्रीवास्तव की मीठी सी नोकझोंक देखने को मिल रही है। जिसमें कल्लू कहते है कि, "मांगातानी आतना ता दे तारु हेतनी... कईहा ले पेट भरी बोला धरमपत्नी...बुझा परसानी तड़पत बानी... एकही नखरा करेलु हरमेसी...।" इस पर माही जवाब में कहती है कि, "होखता पसीना हमारा बेसी बलमुआ देहिया खोजे AC...।"
इंटरनेट पर हुआ वायरल
गाने में दोनों के बीच की लाजवाब केमेस्ट्री इसे बार देखने पर मजबूर कर रही है। भरपूर बैकग्राउंड डांसरों के साथ इसके देहाती लोकेशन भी दर्शकों को भा रही हैं। गाने को पूरे देसीपन के साथ बनाया गया है जो दर्शकों को मदमस्त कर रहा है। गाने को रिलीज हुए 9 घंटे हुए हैं और इसे 61K से ज्यादा रिव्यूज मिल चुके हैं।
कुछ ही घंटों में मिले ताबड़तोड़ व्यूज
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'देहिया खोजे AC' को सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज ने साथ मिलकर गया है। इसको प्रभु विशुनपुरी ने लिखा है। गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। वही इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। गाने के कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता है। परिकल्पना अरविंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय,हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, एडिटर दीपक पंडित और डीआई रोहित ने किया है।