विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट से मिलने के लिए ये काम करने को भी तैयार रहते हैं महेश भट्ट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 07:31 AM (IST)

स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान महेश भट्ट और मशहूर गीतकार व निर्देशक गुलजार भी वहां मौजूद थे और दोनों फिल्म देखने के बाद एक दूसरे से गले मिले।

आलिया भट्ट से मिलने के लिए ये काम करने को भी तैयार रहते हैं महेश भट्ट
आलिया भट्ट से मिलने के लिए ये काम करने को भी तैयार रहते हैं महेश भट्ट

अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। आलिया भट्ट, महेश भट्ट की बेटी हैं तो लोगों के मन में इस बात को लेकर आवधारणा बनी हुई है कि वह अपनी फिल्मों का चयन अपने पिता की सलाह के आधार पर करती होंगी। लेकिन यह सच नहीं है।

आलिया भट्ट ने खुद यह बात स्वीकारी है कि वह अपनी फिल्मों को साइन करने से पहले पिता की इजाजत नहीं लेतीं, लेकिन दोनों में अब जो रिश्ता बना है बेहद खास है। वह कहती हैं कि अब वह पिता से ज़्यादा घुल-मिल गई हैं और दोनों एक दूसरे को काफी समय देते हैं। अलिया कहती हैं कि पिछले कुछ सालों में वह दोस्त बने हैं और दोस्त भी ऐसे कि हर दिन दोनों एक दूसरे से बातचीत करते ही हैं। आलिया कहती हैं कि महेश भट्ट तो कई बार उनके सेट पर आ जाते हैं और फिर दोनों थोड़ी देर साथ में वक़्त बिता लेते हैं तो पापा को काफी अच्छा लगता है। वह संतुष्ट होकर जाते हैं। आलिया कहती हैं कि पिछले कुछ सालों में वह आलिया को लेकर अधिक पज़ेसिव हो गए हैं। आलिया अगर कहीं बाहर शूटिंग कर रही होती हैं तो भी महेश उनका हाल-चाल फोन के माध्यम से लेते रहते हैं।

आलिया कहती हैं कि मेरी फिल्म जब वह देख लेते हैं, तब उनको बेचैनी होती है कि उस फिल्म को लेकर वह मुझसे बात जरूर करें। बता दें कि आलिया की नयी फिल्म राज़ी महेश भट्ट ने देख ली है और वह आलिया के काम से काफी प्रभावित भी हुए हैं।

आलिया की इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर एक खास लम्हा इसलिए भी रहा क्योंकि स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मेघना गुलजार, जिन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया है, उनके पिता और मशहूर गीतकार व निर्देशक गुलजार भी वहां मौजूद थे और दोनों फिल्म देखने के बाद एक दूसरे से गले मिले। जाहिर है दोनों ही पिताओं के लिए उनकी बेटियों की मेहनत देखते हुए यह खास मोमेंट रहा होगा।

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते आलिया भट्ट की राज़ी, पहले दिन इतने करोड़ की उम्मीद