विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raha Kapoor की पहली झलक देख हैरान हो गए थे नाना Mahesh Bhatt, बोले- 'मैं काफी सरप्राइज हुआ'?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 01 Feb 2024 05:23 PM (IST)

Mahesh Bhatt On Raha Kapoor रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने करीब एक साल बाद अपनी बेटी राहा कपूर की ...और पढ़ें

राहा कपूर को लेकर महेश भट्ट ने कही ये बात (Photo Credit-Instagram)
राहा कपूर को लेकर महेश भट्ट ने कही ये बात (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. आलिया भट्ट की बेटी को लेकर बोले महेश भट्ट
  2. राहा कपूर की पहली झलक को लेकर किया रिएक्ट
  3. एक साल बाद रणबीर आलिया ने किया राहा का फेस रिवील

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt Daughter Raha Kapoor: बेटी राहा कपूर के जन्म के करीब एक साल बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी ने उनका फेस रिवील किया। राहा की पहल झलक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई और हर कोई आलिया और रणबीर की बेटी की प्रशंसा करने लगा।

साथ ही कई लोगों ने लंबे समय बाद लाड़ली राहा कपूर के फेस रिवील डिशीजन को लेकर रणबीर और आलिया की सराहना की। अब इस मामले पर आलिया के पिता और वरिष्ठ फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बेटी दामाद के फैसले पर राय रखी है। 

पोती राहा कपूर की पहली झलक देख हैरान महेश भट्ट

आशिकी और सड़क जैसी शानदार मूवीज बनाने वाले डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी पोती राहा कपूर को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में महेश ने जूम को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान महेश से राहा कपूर के फेस रिवील डिशीजन को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर फिल्ममेकर ने खुलकर बात की है। 

महेश भट्ट ने बताया है- सबसे पहले तो मैं खुद काफी सरप्राइज हुआ था कि उन्होंने (रणबीर कपूर-आलिया भट्ट) आखिर ऐसा क्यों किया। मेरे अनुसार उन्हें ऐसा लगा होगा कि अब वह एक साल की हो गई है और ये सही समय से जो उसे दुनिया के सामने पेश किया जाए।

क्योंकि राहा की पहली झलक के लिए हर कोई बेताब था। मुझे लगता है कि बड़ी शालीनता के साथ इसे किया और मीडिया ने भी अपने सभ्य व्यवहार से अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इस तरह से महेश ने आलिया भट्ट की बेटी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। 

कब दिखाई रणबीर और आलिया ने राहा की पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का जन्म साल 2022 में 6 नवंबर को हुआ था। ऐसे में बीते क्रिसमस 2023 के मौके पर करीब 13 महीने के बाद रणबीर और आलिया ने दुनिया के सामने अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाया।

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने बनाया सुपर फैन का दिन, बेटी Raha Kapoor का स्केच देख सरप्राइज हुए एक्टर