Move to Jagran APP

महा गणपति स्पेशल: इंडियन अाइडल 10 के सेट पर गणपति का होगा भव्य स्वागत

इंडियन आइडल 10 का प्रसारण सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे किया जाता है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:38 AM (IST)
महा गणपति स्पेशल: इंडियन अाइडल 10 के सेट पर गणपति का होगा भव्य स्वागत
महा गणपति स्पेशल: इंडियन अाइडल 10 के सेट पर गणपति का होगा भव्य स्वागत

मुंबई। घर-घर में गणपति बैठने वाले हैं। गणपति के स्वागत की हर कोई भव्य तैयारियां कर रहा है। एेसे में हमेशा से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी गणपति के भव्य स्वागत में हमेशा आगे रहे हैं। बात करें अगर रिएलिटी शो इंडियन आइडल 10 की तो इस बार आने वाले एपिसोड में आप महा गणपति स्पेशल एपिसोड देख सकेंगे। 

loksabha election banner

रिएलिटी शो इंडियन अाइडल 10 के सेट पर गणपति का भव्य स्वागत होगा। जहां एक ओर लोग अपने घरों में गणपति को बिराजेंगे वहीं टीवी शो में भी उनका भव्य स्वागत होगा। इंडियन आइडल 10 के सेट पर भी गणपति कुछ अलग अंदाज में पहुंचेंगे जहां पर उनका स्वागत होगा। रिएलिटी शो के सेट से कुछ शानदार तस्वीरें आई है जिसमें आप उनकी एक झलक जरूर देख सकेंगे। 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, सभी कंटेस्टेंट्स गणशे जी की स्तुति कर रहे हैं। सभी ने पारंपरिक परिधान पहने हुए हैं। 

इस मौके पर मोदक मेकिंग कॉम्पीटिशन भी हुई जिसे आने वाले एपिसोड में देखा जा सकेगा। इसमें जूरी मेंबर्स के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स ने भी हिस्सा लिया। तस्वीर में देख सकते हैं कि, विशाल ददलानी, अनु मलिक और मनीष पॉल कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर मोदक बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

गणेश जी के गीतों पर परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।

इस जश्न के दौरान सभी गणपति के गीत गाते भी नजर आएंगे। अब जब अनु मलिक, विशाल ददलानी जैसे गायक स्टेज पर हो तो मधुर गीतों की जरूर पेशकश होगी। 

जज नेहा कक्कड़ ट्रेडिशनल ड्रेसअप में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें: बोनी कपूर को कैसे इत्ती सी खुशी देती है सबसे बड़ी खुशी, बता रही हैं अंशुला

बता दें कि, 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और इस दिन गणपति घर-घर बिराजेंगे। इंडियन आइडल 10 का प्रसारण सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: बधाई हो, आयुष्मान खुराना के घर से आने वाली है ये खुशखबरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.