माधुरी के मोबाइल एपलिकेशन को मिला अवार्ड
मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के हजारों फैन्स हैं। माधुरी के डांस, लुक, स्माइल के हजारों लोग कायल हैं। अब जिस चीज से माधुरी जुड़ी हुई हों और उसे लोग पसंद न करें ऐसा कैसे हो सकता है।
मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के हजारों फैन्स हैं। माधुरी के डांस, लुक, स्माइल के हजारों लोग कायल हैं। अब जिस चीज से माधुरी जुड़ी हुई हों और उसे लोग पसंद न करें ऐसा कैसे हो सकता है।
जी हां, दरअसल खबर यह है कि माधुरी के पर्सनल मोबाइल और टैबलेट को इंडियन डिजिटल मीडिया अवार्ड 2013 मिला। मोबाइल में मौजूद एपलिकेशन को उनके पति डॉक्टर श्री राम नैने ने लांच किया था। इस एपलिकेशन के जरिए माधुरी के फैन्स उन से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा फैन्स माधुरी के गाने और उनकी लेटेस्ट फोटोज का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
मिड डे
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर