Move to Jagran APP

माधुरी दीक्षित ने पति के साथ शेयर की ये खास तस्वीर, इस तरह की 2021 की शुरुआत

बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं जो अक्सर वायरल भी हो जाती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 09:43 AM (IST)
माधुरी दीक्षित ने पति के साथ शेयर की ये खास तस्वीर, इस तरह की 2021 की शुरुआत
पति श्रीराम नेने के साथ माधुरी दीक्षित, तस्वीर: इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं जो अक्सर वायरल भी हो जाती हैं। इन दिनों माधुरी दीक्षित की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

loksabha election banner

उनकी यह तस्वीर पति श्रीराम नेने के साथ की है। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित व्हाइट कलर के प्रिंटेड टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति श्रीराम नेने ने रेड कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। तस्वीर में यह दोनों एक बोट पर बैठे हुई नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

पति के साथ अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी दीक्षित ने साल 2021 को अपनी बेहतरीन शुरुआत बताया है। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'सागर + धीमी हवा + सूर्यास्त = 2021 तक एकदम सही शुरुआत'। सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

साथ ही माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के दोस्त भी उनकी इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी की 21 साल हो चुके हैं। इन दोनों ने 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। श्रीराम नेने पेशे से डॉक्टर हैं। अभिनेत्री ने जब उनसे शादी करने का निर्णय लिया था तब वह अपने करियर के टॉप पर थीं। माधुरी ने उनसे शादी की और अमेरिका में उनके साथ घर बसाने का निर्णय लिया था।

डॉ. श्रीराम नेने लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में एक हृदय रोग विशेषज्ञ थे। माधुरी दीक्षित के साथ उनकी अरेंज मैरिज थी। शादी के अगले दिन 18 अक्टूबर, 1999 को माधुरी के प्रबंधक रिक्कू राकेश नाथ ने मीडिया को उनकी शादी की जानकारी दी थी। अगले छह साल तक माधुरी अपने पति के साथ बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर रही थीं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.