रणबीर की फैन लिस्ट में माधुरी दीक्षित का नाम शामिल, रणबीर को बताया चार्मिंग बॉय
फिल्म बकेट लिस्ट करण जौहर के जन्मदिन के मौके पर 25 मई को रिलीज होगी।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणबीर कपूर को ज्यादातर एक्टर्स पसंद करते हैं। अब रणबीर के फैन एक्टर्स की लिस्ट में माधुरी दीक्षित का नाम भी शुमार हो गया है। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दिक्षित ने मुंबई में पत्रकारों के साथ बात करते समय उनकी पहली मराठी फिल्म बकेट लिस्ट में फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के होने पर खुशी जताते हुए उन्हें चार्मिंग बॉय कहा हैं।
माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म बकेट लिस्ट का ट्रेलर मुंबई में लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए फिल्म में रणबीर कपूर के होने की बात पर हर्ष जताते हुए कहा कि रणबीर कपूर एक चार्मिंग बॉय हैं। इस बारे में बताते हुए माधुरी दीक्षित कहती हैं, फिल्म यह जवानी है दीवानी में एक गाने के लिए मुझे करण जौहर का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि यह गाना उनके अलावा रणबीर कपूर पर फिल्माया जाएगा और यह गाना फिल्म में एक अहम मोड़ पर आता है, जिसके चलते करण जौहर के कारण ही मैं रणबीर कपूर से मिल पाई थी। तो जब इस फिल्म में रणबीर कपूर के लेने की बात हुई तो मैंने उस भूमिका के अनुसार रणबीर कपूर के नाम के लिए झट से हां कह दिया। एक एक्टर होने के तौर पर मैं रणबीर कपूर को पसंद करती हूं और रणबीर कपूर एक चार्मिंग बॉय हैं।
यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ जब रणवीर सिंह ये फिल्म देखकर रो पड़े
गौरतलब है कि फिल्म बकेट लिस्ट में रणबीर कपूर को भी ट्रेलर के अंत में देखा जा सकता है। फिल्म यह जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित ने साथ में गाना किया था, जो कि बहुत लोकप्रिय भी हुआ था। आपको बता दें कि, यह माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म है। इस फिल्म के बारे में बताते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। भाषा के अलावा उन्हें बाइक चलाना भी सीखना पड़ा, जो कि सरल काम नहीं था। फिल्म बकेट लिस्ट करण जौहर के जन्मदिन 25 मई को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: TV TRP: आईपीएल के दबदबे के बीच ये सीरियल बना हुआ है नंबर वन
रणबीर कपूर की आने वाली बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो संजू 29 जून को रिलीज हो रही है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। संजय दत्त की इस बायोपिक में संजय का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं।