विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhuri Dixit की फिल्म 'राम लखन' ने पूरे किए 32 साल, एक्ट्रेस ने शेयर की पूरी स्टार कास्ट की ये खास तस्वीर

By Anand KashyapEdited By:
Published: Wed, 27 Jan 2021 05:47 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की ऐसी कई फिल्में रही हैं जिनकी गिनती सदाबहार फिल्मों की जाती है। उन्हीं में से एक मशहूर ...और पढ़ें

फिल्म राम लखन की स्टार कास्ट, Instagram : madhuridixitnene
फिल्म राम लखन की स्टार कास्ट, Instagram : madhuridixitnene

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा की ऐसी कई फिल्में रही हैं जिनकी गिनती सदाबहार फिल्मों की जाती है। उन्हीं में से एक मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म राम लखन है। फिल्म राम लखन बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म ने बुधवार (27 जनवरी) को 32 साल पूरे कर लिए हैं। इस बात की जानकारी फिल्म राम लखन की मुख्य और दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने दी है।

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर फिल्म राम-लखन की स्टार कास्ट की पुरानी और हाल फिलहाल की तस्वीर का एक कोलाज साझा किया है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म राम लखन की स्टार कास्ट का कोलाज साझा किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

इस कोलाज की एक तस्वीर में फिल्म राम लखन के सभी सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म के मुख्य अभिनेता अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर, सुभाष घई और सतीश कौशिक नजर आ रहे हैं। फिल्म राम लखन की स्टार कास्ट की इस तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी दीक्षित ने खास पोस्ट भी लिखा है।

उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'फिल्म राम लखन में काम किए हमें 32 साल हो गए हैं। हमने ढेर सारी और कई अद्भुत यादें बनाईं। पूरी टीम की कड़ी मेहनत को देखें, आनंद लेने और इस तरह प्यार करने के लिए धन्यवाद।' सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके फिल्म की तारीफ भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म राम लखन 27 जनवरी 1989 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह उस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। राम लखन से कई सितारों ने फिल्मी पर्दे पर खास और अलग पहचान दिलाई थी। गुलशन ग्रोवर ने बैडमैन डायलॉग पहली बार इसी फिल्म में बोला था। उनका यह डॉयलॉग आज भी काफी मशहूर है। इसके अलावा अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को इस फिल्म में एक बार फिर से पसंद किया गया था।