विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhuri Dixit ने दोनों बेटों के लिए लिखा भावुक पोस्ट, कहा- आप दोनों के बिना घर पहले जैसा नहीं रहेगा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 31 Aug 2023 10:02 PM (GMT+05:30)

माधुरी अपनी फैमिली के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए ...और पढ़ें

Madhuri Dixit Sons Ryan and Arin Photo Credit Instagram
Madhuri Dixit Sons Ryan and Arin Photo Credit Instagram

HighLights

  1. पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे हैं माधुरी के दोनों बेटे
  2. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की बच्चों संग खास तस्वीर
  3. माधुरी अपने बेटों के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं

 नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit Post: माधुरी दीक्षित  (Madhuri Dixit) सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस को खुद से जुड़े अपडेट देती रहती है। अदाकारा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और परिवार की फोटोज और वीडियो साझा करती है।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार की शाम एक फोटो शेयर की। इस फोटो में उनके साथ उनके दोनों बेटे ही नजर आ रहे हैं।

माधुरी बेटों ने यूनिवर्सिटी में दाखिला

माधुरी अपनी फैमिली के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए वक्त निकालती हैं। माधुरी अपने बच्चों के साथ खूब समय बिताती हैं।  इस बीच एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों के साथ एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में पढ़कर लग रहा है कि जैसे उनके दोनों बेटे उनसे दूर जा रहे है। उन्होंने लिखा है, "आप दोनों पहले से ही कॉलेज में कैसे हो सकते हैं।

समय कहां चला गया है? फिर भी, मैं आपके साहसिक कार्य करने और खुद का बेस्ट वर्जन बनने के लिए उत्साहित हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हर समय तुम्हें बहुत याद करूंगी। आप दोनों के बिना घर पहले जैसा नहीं रहेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे है रियान और अरिन

बता दें, एक्ट्रेस के दोनों बेटे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश में पढ़ने जा रहे हैं। माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अर‍िन हायर एजुकेशन के लिए यूएस की यून‍िवर्स‍िटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने वाले है। तो वहीं छोटे बेटे रियान ने अभी दसवीं पास की है।

अब आगे की पढ़ाई के लिए वह भी विदेश जा रहे हैं। बता दें, माधुरी अपने दोनों बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी मशगूल रखती हैं। माधुरी के बड़े बेटे अरिन तो बहुत अच्छा पियानो बजाते हैं और गाते भी हैं। कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए वे मां माधुरी संग साल 2020 में कई सारे ऑनलाइन कंसर्ट्स का हिस्सा भी रहे थे।