माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म, यह है पूरी कहानी
माधुरी दीक्षित की बकेट लिस्ट पहली मराठी फिल्म होगी जो कि करण जौहर के जन्मदिन पर रिलीज होगी।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब मराठी फिल्म में नजर आएंगी। पहली बार मराठी फिल्म में काम कर रही माधुरी दीक्षित ने उनके काम करने के अनुभव के बारे में बताया कि वह एक लंबे समय से एक ऐसी फिल्म में काम करना चाहती थी, जो कि साधारण महिलाओं के जीवन से जुड़ी हुई हो। इसके चलते जब उनके सामने इस फिल्म का प्रस्ताव आया तो सबसे पहले उन्होंने फिल्म का नरेशन सुना, जिसके बाद वह उन्हें पसंद आया और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कहा।
इस बारे में बताते हुए माधुरी दीक्षित कहती हैं, एक दिन उनके मैनेजर ने उन्हें फोन करके कहा कि एक मराठी फिल्म के निर्देशक उनसे मिलना चाहते हैं और कोई उन्हें लेकर कोई फिल्म बनाना चाहते हैं। इस पर माधुरी दीक्षित ने सबसे पहले उस फिल्म की कहानी उनसे मंगवाई और जिसके बाद कहानी पसंद आने के बाद उन्होंने फिल्म के निर्देशक को मिलने के लिए बुलाया और फिल्म को लेकर निर्देशक के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव करने के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी।
यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ जब रणवीर सिंह ये फिल्म देखकर रो पड़े
एक सवाल का जवाब देते हुए माधुरी दीक्षित ने यह भी कहा कि वह लंबे समय से मराठी फिल्म करना चाहती थी और उन्हें लगता है कि यही सही समय था मराठी फिल्म करने के लिए। इस फिल्म में उनके अलावा सुमित राघवन की भी अहम भूमिका है। आपको बता दें कि, सुमित राघवन के साथ वह एक गाने पर उनके अंदाज में थिरकती हुई भी नजर आएंगी। मराठी फिल्म बकेट लिस्ट एक लड़की की कहानी है, जिसका देहांत हो जाता है। उसके बाद उसकी जो इच्छाएं आकांक्षा होती है वह पूरा करने का माधुरी दीक्षित फिल्म में प्रयास करती है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर अन्य कई लोगों के साथ मिलकर किया है। करण जौहर के जन्मदिन पर यह फिल्म रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ जब रणवीर सिंह ये फिल्म देखकर रो पड़े