विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bucket List से माधुरी दीक्षित की मराठी सिनेमा में एंट्री, शूटिंग के लिए मलेशिया रवाना

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 14 Jan 2018 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 06:41 AM (IST)

माधुरी हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उनके पीछे कामयाब और बेहतरीन अदाकारी से सजी फ़िल्मों की लंबी विरासत है।

Bucket List से माधुरी दीक्षित की मराठी सिनेमा में एंट्री, शूटिंग के लिए मलेशिया रवाना
Bucket List से माधुरी दीक्षित की मराठी सिनेमा में एंट्री, शूटिंग के लिए मलेशिया रवाना

मुंबई। बॉलीवुड में तीन दशक से अधिक गुज़ारने के बाद धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब अपनी मराठी सिनेमा में पारी शुरू कर रही हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माधुरी ने इसका एलान किया और फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया। अब ख़बर है कि मैडम मैड्स अपने नए प्रोजेक्ट के लिए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की उड़ान भर चुकी हैं।

माधुरी की मराठी डेब्यू फ़िल्म का नाम बकेट लिस्ट है। फ़िल्म इसी साल गर्मियों में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म को तेजस प्रभा विजय देयोस्कर डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि बकेट लिस्ट का मतलब एक ऐसी सूची से होता है, जिसमें वो काम शामिल होते हैं, जिन्हें कोई करना चाहता है। इस फ़िल्म को लेकर जारी किये गये स्टेटमेंट में माधुरी ने कहा था कि ये घर-घर की कहानी है, फिर भी इसमें कुछ ऐसा है, जो आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि ये आपको सिर्फ़ उम्मीद नहीं देता, बल्कि जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। हिंदी सिनेमा में लगभग तीन दशक तक अपनी मुस्कान बिखेरने के बाद माधुरी ने अपनी मातृ भाषा के सिनेमा में प्रवेश लिया है, जो रियल लाइफ़ में उनकी बकेट लिस्ट की एक ख़्वाहिश रही है। मकर संक्रांति  पर जारी बकेट लिस्ट के पोस्टर को शेयर करते हुए माधुरी ने मराठी में लिखा- बकेट लिस्ट... मेरा, तुम्हारा... हम सबका। तिल गुड़ खाओ और मीठा-मीठा बोलो। जल्द आ रहा है। 

यह भी पढ़ें: पद्मावती का नाम बदलने की हो गयी पुष्टि, जानें पद्मावत का 500 साल पुराना सफ़रनामा

बकेट लिस्ट की कहानी महिला प्रधान है, जिसमें अपने वजूद को तलाश में निकली एक औरत की यात्रा दिखायी जाएगी। पोस्टर पर माधुरी का लुक एक गृहिणी वाला नज़र आ रहा है। पृष्ठभूमि में लिखा है- मां, गृहिणी, दोस्त, बहन... माधुरी हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उनके पीछे कामयाब और बेहतरीन अदाकारी से सजी फ़िल्मों की लंबी विरासत है। माधुरी ने फ़िल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी विभिन्न रिएलिटी शोज़ में जज की भूमिका निभायी है।