यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika की शादी में 'चोली के पीछे' पर जमकर नाचीं माधुरी दीक्षित, पार्टी का इनसाइड वीडियो आया सामने
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शाही शादी देखने लायक रही। हर कोई एक से ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत अंबानी की शादी में दिखा सितारों का जमावड़ा
- माधुरी दीक्षित ने किया 'चोली के पीछे' पर डांस
- श्रीराम नेने एक टक निहारते रह गए बीवी को
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की धूमधाम से हुई शादी की चर्चा हर ओर है। इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा दुनियाभर की मशहूर हस्तियां रहीं। स्पोर्ट्स से लेकर बिजनेस और बॉलीवुड व साउथ सिनेमा तक के सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। अनंत की बारात में सभी जमकर नाचे, जिसके कई इनसाइड वीडियो सामने आ चुके हैं।
अनंत-राधिका की शादी में माधुरी ने जमाया रंग
अनंत और राधिका की बिग फैट इंडियन वेडिंग में सभी अपने बेस्ट लुक में ड्रेसअप होकर आए। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने, इस शादी में शिरकत की। 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन के बेटे की शादी में शिरकत की। इतना ही नहीं, इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने आइकॉनिक सॉन्ग 'चोली के पीछे' पर जमकर डांस भी किया।
यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी में Janhvi Kapoor को पकड़कर यूं डांस करते नजर आए शिखर पहाड़िया, लोगों ने कहा- अगला नंबर...
'चोली के पीछे' पर माधुरी ने मटकाई कमर
शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी दीक्षित अपने आइकॉनिक सॉन्ग 'चोली के पीछे क्या है' पर एक्सप्रेशन देते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। स्वीट स्माइल के साथ माधुरी भीड़ में अपनी ही धुन में मस्त होकर डांस करती देखी जा सकती हैं।
एक्ट्रेस की अदाएं इंटरनेट पर छा गई हैं और लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। माधुरी का डांस देख एक बार फिर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
माधुरी के बगल में खड़े श्रीराम नेने भी डांस कर रहे हैं। वहीं, अपनी पत्नी को डांस करता देख, वह एक टक उन्हें निहारने को भी मजबूर हैं।
फैंस हुए कायल
माधुरी दीक्षित का डांस देख यूजर्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। एक ने कमेंट किया, 'इस उम्र में भी आप कितना ग्रेसफुल डांस करती हैं।' एक ने लिखा, 'बॉलीवुड की बेस्ट डांसर।'
