Exclusive: इमरजेंसी में मधुर भंडारकर, मुंबई में बन रही दिल्ली!
फ़िल्म की शूटिंग 10 दिसम्बर से शुरू करने जा रहे हैं। इस पीरियड फ़िल्म को सही रूप देने की पूरी कोशिश की जा रही है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मधुर भंडारकर इंदिरा गांधी पर अपनी फ़िल्म 'इंदू सरकार' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए मधुर मुंबई में ही दिल्ली को रिक्रिएट कर रहे हैं, लेकिन ये दिल्ली आज से क़रीब 40 साल पुरानी होगी।
मधुर पर्दे पर उतारने के लिए हमेशा ऐसे विषयों का चुनाव करते हैं, जिन्हें छूने से दूसरे फ़िल्ममेकर्स बचते हैं। इस बार उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी पर फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया है। इस फ़िल्म में कीर्ति कुल्हरी मुख्य किरदार निभा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म की शूटिंग 10 दिसम्बर से शुरू करने जा रहे हैं। इस पीरियड फ़िल्म को सही रूप देने की पूरी कोशिश की जा रही है। फ़िल्म चूंकि इंदिरा गांधी की ज़िंदगी से प्रभावित है, इसलिए कहानी में इमरजेंसी को मुख्य रूप से दर्शाया जायेगा।
इसे भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा के मज़ाक़ से गुस्साए वरूण धवन ने दिया ये जवाब
इसके लिए 75 के दशक की दिल्ली को एनडी स्टूडियो में रिक्रिएट किया जा रहा है। फ़िल्म में ऑथेंटिसिटी बरकरार रखने के लिए उस ज़माने के प्रॉप्स की खोज की जा रही है और फ़िल्म में उन चीज़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो उस दौर को पुनर्जीवित कर सकें।