विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Jonas का अब London के Madame Tussauds में लगा खूबसूरत मोम का पुतला

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 18 Jun 2019 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 01:03 PM (IST)

Priyanka Chopra की उपस्थिति विश्व के चार महाद्वीपों में स्थित Madame Tussauds के म्यूजियम में हो गई हैंl

Priyanka Chopra Jonas का अब London के Madame Tussauds में लगा खूबसूरत मोम का पुतला
Priyanka Chopra Jonas का अब London के Madame Tussauds में लगा खूबसूरत मोम का पुतला

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas का मोम का बना पुतला अब London के Madame Tussauds में भी लग गया हैंl इसके अलावा अब उनकी उपस्थिति विश्व के चार महाद्वीपों में स्थित Madame Tussauds के म्यूजियम में हो गई हैंl प्रियंका चोपड़ा कई महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी लेकिन अब उनका मोम का बना पुतला बनकर तैयार हो गया हैl

इस बारे में जानकारी देते हुए Madame Tussauds London ने बताया,’ इस क्षण की प्रतीक्षा फैन्स लंबे समय से कर रहे थेl विशेषकर जबसे प्रियंका चोपड़ा का न्यू यॉर्क वाला स्टेच्यू का अनावरण किया गया थाl’

इस मौके पर प्रियंका के मोम के पुतले को 2017 के Golden Globes में प्रियंका ने जो लुक रखा थाl उसी लुक में रखा गया हैंl इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा,’मुझे लंदन पसंद हैंl इसमें अजीब सी उर्जा हैंl Madame Tussauds London टीम के साथ काम कर मजा आयाl अब मेरे फैन्स मुझसे मेरी विश्व की सभी पसंदीदा शहरों में मुलाकात कर सकेंगेl’

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने पहनी RSS वाली खाकी निकर, शाखा से आ रही हैं कहकर लोगों ने किया ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा का यह पुतला पार्टी एरिया में रखा गया हैंl यहां उनके अलावा और भी कई हॉलीवुड के A लिस्टर एक्टर्स को रखा गया हैंl ताकि आनेवाले मेहमान इन कलाकारों के पुतले के साथ ड्रिंक का लुत्फ़ उठा सकेंl

प्रियंका जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप