विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जय सिया राम, हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं', देश में लोकतंत्र को लेकर खुलकर बोले जावेद अख्तर

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sat, 11 Nov 2023 02:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2023 02:57 AM (IST)

गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिंदू संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत ...और पढ़ें

देश में लोकतंत्र को लेकर खुलकर बोले जावेद अख्तर
देश में लोकतंत्र को लेकर खुलकर बोले जावेद अख्तर

एएनआइ, मुंबई। गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिंदू संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र का अस्तित्व हिंदुओं के कारण है। हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया और अभिव्यक्ति की घटती स्वतंत्रता पर चिंता व्यक्त की।

हिंदू ऐसे नहीं हैं

गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि कुछ लोग हैं जो हमेशा असहिष्णु रहे हैं। हिंदू ऐसे नहीं हैं। उनकी खासियत यह है कि वे उदार और बड़े दिल वाले हैं। उनकी इस प्रवृत्ति को खत्म करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए वरना ये भी दूसरों जैसे हो जाएंगे। ये हिंदू संस्कृति और सभ्यता है जिसने हमें लोकतांत्रिक दृष्टिकोण सिखाया है। 

देश में लोकतंत्र है

उन्होंने आगे कहा कि इस संस्कृति और सभ्यता के कारण ही इस देश में लोकतंत्र है। यह सोचना कि हम सही हैं और बाकी सभी गलत हैं यह हिंदुओं का काम नहीं है। जावेद अख्तर जब ये बात कह रहे थे उनके कभी जोड़ीदार रहे सलीम खान सामने बैठे थे। इन दोनों की जोड़ी ने पिछली सदी में कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथाएं लिखी हैं। इस कार्यक्रम में अभिनेता रितेश देशमुख भी मौजूद रहे।