यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love and War Release Date: शाह रुख से युद्ध करेंगे रणबीर-आलिया और विक्की! 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट आउट
संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर (Love And War Release Date) की रिलीज डेट सामने आ ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख खान को टक्कर देगी लव एंड वॉर
- आलिया-रणबीर और विक्की हैं लीड रोल में
- फिल्म का निर्देशन करेंगे संजय लीला भंसाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। वजह फिल्म की स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
यूं तो विक्की कौशल ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों के साथ ही काम किया है। वह राजी में आलिया के साथ लीड रोल में नजर आ चुके हैं, वहीं संजू मूवी में वह रणबीर के जिगरी यार बने थे। हालांकि, पहली बार इस तिकड़ी को एक साथ एक फिल्म में देखा जाएगा। उनके चाहने वाले उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। अब मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
लव एंड वॉर की रिलीज डेट फिक्स
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म न इस साल और ना ही अगले साल रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 2026 में फिक्स हुई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, भंसाली की यह मच अवेटेड फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- अक्टूबर में शुरू हो जाएगी विक्की और रणबीर कपूर स्टारर Love and War की शूटिंग? बाद में होगी आलिया की एंट्री
रामायण के बाद लव एंड वॉर में जुटेंगे रणबीर
कुछ समय पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि अभिनेता ने नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) फिल्म की शूटिंग 90 प्रतिशत पूरी कर ली है। रामायण में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद वह लव एंड वॉर की ओर बढ़ जाएंगे। वहीं, आलिया और विक्की भी अपने-अपने प्रोजेक्ट्स का काम खत्म कर भंसाली की फिल्म के लिए तैयारी करेंगे।
शाह रुख के साथ होगी भिड़ंत
लव एंड वॉर जिस दिन रिलीज हो रही है, उस दिन ईद है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग (King) भी ईद पर ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सुहाना खान (Suhana Khan) नजर आएंगी। ऐसे में अगर यह खबर सच हुई तो शाह रुख बी-टाउन की तिकड़ी पर भारी पड़ सकते हैं।
