Lohri 2021: बॉलीवुड में लोहड़ी के त्योहार की धूम, अमिताभ बच्चन समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई
संस्कृति और उल्लास का त्योहार लोहड़ी बुधवार को देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोहड़ी साल 2021 का पहला त्योहार है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर लोहड़ी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बुधवार को देशभर में लोहड़ी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोहड़ी साल 2021 का पहला त्योहार है। लोहड़ी को पंजाब, हरियाणा और देश के विभिन्न हिस्सों में पर्व को विशेष रूप से मनाया जाता है। संस्कृति और उल्लास के इस पर्व लोहड़ी पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
कंगना रनोट
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट कर अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है। कंगना ने ट्विटर पर लिखा- हिमाचल में हमारे यहां लोहड़ी गाने की परंपरा है, जब में छोटी थी तो बच्चों के साथ आस पास के घरों में लोहड़ी गाई जाती थी, जिसके बदले हम लोगों को पैसे और मिठाई मिलती थी। गांवों और परिवारों में बच्चों को शहर की तुलना में ज्यादा मजा आता था, वैसे हैप्पी लोहड़ी।
In Himachal we have a tradition of singing Lohri, when I was small, children made groups and sang Lohri in neighbourhoods and collected money/sweets, children in villages and joint families have much more fun than city kids in nuclear families, anyway #HappyLohri2021 pic.twitter.com/McsJP65zyw— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 13, 2021
दिलजीत दोसांझ
एक्टर दिलजीत दोसांझ, अपने सोशल मीडिया पर लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा- साल 2021 की लोहड़ी देश के किसान और सबका भला करे। वहीं उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन की फोटो शेयर की, जिसमें कई बच्चों के साथ बैठे हुए हैं।
2021 Di LOHRI Desh De KISAN’AN De Naal 🙏🏽
BABA SAB DA BHALA KAREY🙏🏽— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) January 13, 2021
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर अपने फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए तीन ग्राफिक्स शेयर किये हैं, उन्होंने लिखा है, ‘लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां! हैप्पी लोहड़ी...।’
T 3782 - Lohri di lakh lakh vadayiyaan ! Happy Lohri .. pic.twitter.com/mOQF1vZbKp— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2021
अदनान सामी
बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने अपने सभी फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्विटर पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा- आप सभी को लोहड़ी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हैप्पी लोहड़ी 2021!’
Here’s Wishing Everyone of You a Very ‘Happy Lohri’ with All My Love & Duas!!🙏💖🤗#HappyLohri2021 pic.twitter.com/QZWFUlLvRx— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 13, 2021
निमरत कौर
निमरत ने अपने घर को याद करते हुए अपने फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- घर की बहुत याद आ रही है, ‘रेबड़ी, गजक और बोनफायर आज बहुत मिस कर रही हूं... हैप्पी लोहड़ी ऑल।’
Miss being home for the revarees, gajjak and the crackling sounds and warmth of the bonfire today... #HappyLohri all ♥️🔥🌟— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) January 13, 2021
अनुपम खेर
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ऑफिशिलय ट्विटर पर अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा, ‘आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां।’
लोहरी दियां लख लख वधाइयाँ !! 😍#HappyLohri2021 pic.twitter.com/4CL00hBNjZ— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 13, 2021
ऐसे मनाते हैं लोहड़ी
लोहड़ी मनाने के लिए लकडियों को इकट्ठा कर उन पर उपले ऱख जाते हैं। इसके बाद लोहड़ी के दिन इनको जलाया जाता है। लोहड़ी पूजन करने के बाद उसमें तिल, गुड, रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद लगया जाता है। इसके ही साथ गिद्दा और भांगड़ा किया जाता है।