क्या दूरदर्शन पर लौटने वाले सीरियल के बारे में सनी लियोनी को पहले से ही थी खबर? इस तस्वीर ने खोला राज
सनी लियोनी अक्सर अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन वह अपने फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Lockdown की वजह से लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। ऐसे में लोगों का मनोरंजन करने और पुरानी यादों को ताजा करने के लिए टीवी पर एक बार फिर से 90 के दशक के कई कार्यक्रमों को प्रसारित किया जा रहा है। दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस, शक्तिमान जैसे कई टीवी शोज को एक बार फिर से दर्शकों के लिए शुरू किया जा रहा है।
आम जन ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इन शोज को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अलग ही अंदाज में 90 के सीरियल के शुरू होने की खुशी को जाहिर किया। इसी बीच सनी लियोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो ही है।
Wow..they took my tee seriously!!
Guess what's back on DD?😂#SunnyLeone #Ramayana #Mahabharat #Shaktimaan pic.twitter.com/ZnlmxkaLbd— Sunny Leone (@SunnyLeone) March 30, 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस तस्वीर को खुद सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सनी ने एक इस टी-शर्ट पहनी जिसपर कुछ लिखा हुआ है। जरा ध्यान से देखिए सनी की टी-शर्ट पर लिखा हुआ है- '90 के दौर में वापस।' दरअसल इसके पीछे भी एक मैसेज है।
बता दें कि सनी लियोनी की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, 'उन्होंने मेरी टी-शर्ट को गंभीरता से ले लिया. अंदाजा लगाओ डीडी पर क्या वापस आ गया है?
सनी लियोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस के कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि सनी लियोनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।