Move to Jagran APP

Maharashtra Lockdown: राज्य सरकार के फैसले पर कंगना रनोट ने किया कटाक्ष, कहा- 'चांगु मंगू गिरोह...'

फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मामलों पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। कंगना रनोट महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर अक्सर बयानबाजी करती रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 10:16 AM (IST)
Maharashtra Lockdown: राज्य सरकार के फैसले पर कंगना रनोट ने किया कटाक्ष, कहा- 'चांगु मंगू गिरोह...'
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट, Instagram : kanganaranaut

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मामलों पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। कंगना रनोट महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर अक्सर बयानबाजी करती रहती हैं। एक बार फिर से अभिनेत्री महाराष्ट्र सरकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

कंगना रनोट ने कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य में लगाए गए लॉकडाउन के फैसले पर कटाक्ष किया है। अभिनेत्री ने यह कटाक्ष सोशल मीडिया पर किया है। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए कई मामलों पर अपनी खुलकर राय भी देती रहती हैं। साथ ही अपने आलोचकों को करारा जवाब भी देती हैं।

दरअसल सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राज्य एक बार फिर से लॉकडाउन के करीब आ गया है। अधिकारियों के इस कयास पर कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन है? सेमी लॉकडाउन? या नकली लॉकडाउन? यहां क्या हो रहा है? कोई भी निर्णायक निर्णय लेना चाहता है। चांगु मंगू गिरोह अस्तित्व के संकट से लड़ रहा है या नहीं, जबकि हर पल तलवार की तरह लटक रहा है।'

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना रनोट अक्सर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। बीते दिनों भी उन्होंने राज्य सरकार के लॉकडाउन लगाने के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया। राज्य सरकार ने एहतियाती उपाय करते हुए आंशिक लॉकडाउन का आदेश दिया है, जिसके तहत सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। लॉकडाउन से सबसे अधिक सिनेमाघर प्रभावित होंगे।

कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कंगना ने ट्विटर पर लिखा, 'इस मीटिंग के ठीक बाद, उन्होंने पूरे महीने के लिए सिनेमाघर बंद कर दिये। शर्म की बात है। दुनिया के बेस्ट सीएम वायरस के प्रसार की चेन तोड़ने के लिए एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन क्यों नहीं करते? इस आंशिक लॉकडाउन से वायरस नहीं रुकने वाला, सिर्फ बिजनेस बंद होगा।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.