विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कारगिल युद्ध की विजयगाथा, असली गोला-बारूद का इस्तेमाल; 23 साल पुरानी देशभक्ति फिल्म क्यों हुई थी महाफ्लॉप?

Published: Sun, 26 Jul 2026 09:43 AM (IST)

कारगिल युद्ध की विजयगाथा बताने वाली एक फिल्म को लोगों ने सराहा लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। जानिए इसकी वजह...

कारगिल युद्ध पर बनी थी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

कारगिल युद्ध पर बनी थी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कारगिल युद्ध की विजयगाथा, बड़ी स्टार कास्ट, दिग्गज डायरेक्टर और फिल्मी गलियारों में बज... इसके बावजूद 23 साल पुरानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 

1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था जिसमें जीत भारत की हुई थी। इस पर कई फिल्में बनीं। एक फिल्म युद्ध के ठीक चार साल बाद ही बड़े पर्दे पर आई जिसे बॉर्डर का निर्माण करने वाले फिल्ममेकर जेपी दत्ता (JP Dutta) ने बनाया था। 

सबसे ज्यादा सितारों से सजी थी फिल्म

जब जेपी दत्ता फिल्म बना रहे थे, तब उन्होंने एक बड़ी स्टार कास्ट इसमें शामिल किया। यह फिल्म कोई और नहीं, 2003 में रिलीज हुई 'एलओसी: कारगिल' (LOC: Kargil) थी। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, करीना कपूर, संजय कपूर, नागार्जुन, एशा देओल, रवीना टंडन, आशुतोष राणा, महिमा चौधरी, दिव्या दत्ता, नम्रता शिरोडकर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। 

LOC Kargil

असली गोला-बारूद हुए थे इस्तेमाल

'एलओसी: कारगिल' (LOC: Kargil) अब तक की सबसे ज्यादा अवधि वाली फिल्मों में से एक है। यह 2003 तक सबसे महंगी फिल्म भी थी। इस फिल्म में इस्तेमाल हुए गोला-बारूद भी असली थे। साथ ही इसमें असली बोफोर्स FH-77B तोपें दिखाई गई थीं। हालांकि, फायरिंग के सीन स्टॉक फ़ुटेज से लिए गए थे।

क्यों फ्लॉप हो गई थी फिल्म?

जब फिल्म बन रही थी, तब इसको लेकर खूब बज था। मगर जब मूवी बनकर तैयार हुई और बड़े पर्दे पर आई तो इसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप हो गई थी और इसकी वजह फिल्म की बिखरी हुई कहानी और लॉन्ग रन-टाइम था।

Kargil War

एक तो फिल्म 4 घंटे 15 मिनट की थी, ऊपर से कारगिल युद्ध में हर कैरेक्टर की कहानी दिखाने की कोशिश की गई, जिसके चलते यह फिल्म कम और डॉक्युमेंट्री ज्यादा लगने लगी। खैर, फिल्म भले ही फ्लॉप हो, लेकिन इसके सभी गाने सुपरहिट हुए थे। 

यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की पुरानी फिल्म को कभी नहीं मिला इंसाफ, रिलीज के लिए 34 साल तक रही तरसती

यह भी पढ़ें- 3 साल तक हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे Ajay Devgn, 90s की इस मूवी ने बचाया था करियर