यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahrukh Khan: नन्ही फैन को पसंद नहीं आई पठान, शाहरुख खान ने दिया ये सजेशन
पठान की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसे में अब शाहरुख की नन्ही फैन का एक वीडियो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान का क्रेज उनके फैंस में बना हुआ है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ऐसे में एक फैन ऐसी भी है, जिसे पठान पसंद नहीं आई है। दरअसल शाहरुख के फैन ने एक बच्ची का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। जिसमें जब उससे पठान के बारे में पूछा गया तो बच्ची ने फिल्म पसंद नहीं आने की बात कही। जिसपर बॉलीवुड किंग ने रिएक्ट किया। साथ ही शाहरुख नन्ही परी आहना को दूसरी फिल्म का सजेशन भी दिया।
वीडियो में क्या है खास
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति बच्ची से सवाल करता है, 'आहना, कौन-सी मूवी देखकर आई थीं?' इसपर बच्ची रिप्लाई करती है, 'पठान'। जिसके बाद उस व्यक्ति ने सवाल किया, 'तुम्हें पठान पसंद आई?' बच्ची ने जवाब दिया, 'नाह'। जिसके बाद उस व्यक्ति ने सवाल किया 'पर क्यूं?' इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को शाहरुख खान को टैग कर शेयर किया।
शाहरुख ने दिया ये जवाब
इस ट्वीट को शेयर कर शाहरुख खान ने लिखा, 'ओह...ओह...!! अभी और मेहनत करनी है। ड्राइंग बोर्ड पर वापस आने के लिए। यंग ऑडियंस को निराश नहीं होने दे सकते। आखिर देश के युवाओं का सवाल है। प्लीज उस पर डीडीएलजे ट्राइ करें…. शायद वो रोमांटिक है … बच्चों को हम नहीं जानते हैं!' बता दें कि शाहरुख स्टारर डीडीलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) 1995 में रिलीज हुई थी।
Oh oh!! Have to work harder now. Back to the drawing board. Can’t let the younger audience be disappointed. Desh ke youth ka sawaal hai. PS: Try DDLJ on her please….maybe she is the romantic types….kids u never know! https://t.co/UBpSnLOZrf
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 5, 2023
पठान ने की 729 करोड़ रुपए की कमाई
शाहरुख की फिल्म पठान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पठान ने अबतक 729 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।
शाहरुख का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान की रिलीज के बाद एक्टर फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। ये फिल्म 2 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं, इसके अलावा शाहरुख स्टारर डंकी भी इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी।
