Move to Jagran APP

'Life of Charlie' का टीजर रिलीज, बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर कर की तारीफ

कन्नड़ के मशहूर एक्टर रक्षित शेट्टी की फिल्म 777 चार्ली का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक डॉग को अहम किरदार में दिखाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म डॉग लवर्स को काफी पसंद आ सकती है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 06:45 PM (IST)
'Life of Charlie' का टीजर रिलीज, बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर कर की तारीफ
Life of Charlie released teaser, Boney Kapoor praised by sharing teaser on social media

नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ के मशहूर एक्टर रक्षित शेट्टी की फिल्म 777 चार्ली का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक डॉग को अहम किरदार में दिखाया गया है, जो तमाम मुश्किल हालातों में अकेले रहने की कला सीखता है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म डॉग लवर्स को काफी पसंद आ सकती है।

prime article banner

टीजर वीडियो की शुरूआत में एक डॉग ग्लास को तोड़ कर बाहर आता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वो रेल की पटरी पार एक गाड़ी में बंद हो जाता है और किसी दूसरी जगह पहुंच जाता है। वह कभी कूड़े के ढेर में तो कभी मछली बाजार पहुंच जाता है। टीजर के अंत में वो धर्मा से मिलता है जो उसे छुपाकर अपने घर ले जाता है।

चार्ली की जिंदगी को दर्शाते हुए एक गाना भी लिखा गया है, जिसको नागार्जुन शर्मा ने लिखा है। शुभमन राय ने इसको गाया है और नबीन पॉल ने कंपोज किया है। इस फिल्म को किरणराज के ने लिखा है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रक्षित शेट्टी के अलावा संगीता श्रंगेरी, राज बी शेट्टी , दानिश, बॉबी सिम्हा और अन्य ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई है। इस फिल्म के टीजर को रक्षित के जन्मदिन के दिन लांच किया गया था। फिल्म को परमवाह स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक बोनी कपूर ने टीजर शेयर करते हुए रक्षित को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे दोस्त रक्षित ने दिल को छू लेने वाली फिल्म 777 चार्ली बनाई है। जानवरों से मोहब्बत करने वालों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।’

वहीं अभिनेता रक्षित शेट्टी ने टीजर शेयर कर लिखा, हमें उम्मीद है कि आप हमारी मेहनत को प्यार देंगे। फिल्म 777 चार्ली को कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी टीजर रिलीज करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इस फिल्म की कहानी एक कुत्ते (चार्ली) और उसके दोस्त धर्मा(रक्षित शेट्टी) की है। इसका टीजर बेहद ही प्यारा है। खासकर अगर आप जानवरों से प्यार करते हैं तो ये आपको और भी पसंद आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.